DA Hike News: फिर बढ़ने वाला है DA? आया बड़ा अपडेट, इतनी बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी – AajTak

केंद्र सरकार ने कुछ महीने पहले ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 फीसदी हो गया, लेकिन अब जुलाई वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की डेट नजदीक आ रही है. उम्‍मीद है कि केंद्र सरकार जुलाई के महंगाई भत्ते को सितंबर-अक्‍टूबर में बढ़ा सकती है. 
ऐसा माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले 7वें वेतन आयोग के तहत एक बार और महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा किया जा सकता है. अगर ये बढ़ोतरी लागू होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है. इससे देशभर में लाखों लाभार्थियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी. 
क्‍यों दिख रही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्‍मीद
यह अपडेट ऐसे समय में सामने आया है जब सरकारी कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के लिए रोडमैप का इंतजार कर रहे हैं. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद श्रम ब्यूरो द्वारा जारी इंडस्‍ट्रियल कामगारों के लिए कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (CPI-IW) के नए आंकड़ों की वजह से सामने आई है. यह इंडेक्‍स अप्रैल 2026 में 0.8 अंक बढ़कर 149.9 हो गया, जो निरंतर महंगाई के दबाव को दिखाता है और महंगाई से जुड़े भत्ते में एक और बढ़ोतरी की संभावना को मजबूत करता है. 
कितनी हो सकती है बढ़ोतरी? 
महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी में साल में दो बार संशोधन किया जाता है. एक बार 1 जनवरी से और दूसरी बार 1 जुलाई से, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती कीमतों के बीच अपने खर्च को मैनेज करने में मदद मिल सके. इसका कैलकुलेशन CPI-IW के 12 महीने के एवरेज के आधार पर की जाती है. 
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 के पहले चार महीनों में महंगाई भत्ता (DA) का कैलकुलेशन में लगातार बढ़ोतरी हुई है. अप्रैल में महंगाई के आंकड़ों के बाद, कैलकुलेशन किया गया DA 62.54% रहा. अगर मई और जून के CPI-IW आंकड़े मौजूदा अनुमानों के अनुरूप रहते हैं, तो अंतिम आंकड़ा लगभग 63.72% तक पहुंच सकता है.  इसका मतलब है कि संशोधित भत्ता 63% पर तय होने की उम्मीद है, जो 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. 
सैलरी में बढ़ोतरी
केंद्रीय सरकार के लेवल-1 कर्मचारी को, जिसका न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 है, वर्तमान 60% महंगाई भत्ता के हिसाब से प्रति माह ₹10,800 मिलते हैं. अगर डीए बढ़कर 63% हो जाता है, तो मंथली महंगाई भत्ता बढ़कर ₹11,340 हो जाएगी, जिससे हर महीने ₹540 की अतिरिक्त आय होगी. जुलाई से दिसंबर तक छह महीनों में यह अमाउंट ₹3,240 की अतिरिक्त आय होगी. 
बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी 
₹18,000- ₹540
₹25,500- ₹765
₹35,400- ₹1,062
₹44,900- ₹1,347
कई कर्मचारियों के लिए, यह वेतन वृद्धि बढ़ते घरेलू खर्चों और मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. 
पेंशनर्स को क्‍या मिलेगा?
पेंशनर्स को दी जाने वाली महंगाई भत्ता पर भी यही बढ़ोतरी लागू होगी. न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹9,000 प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी के लिए, वर्तमान 60% की दर से DR बढ़कर ₹5,400 हो जाएगा और 63% की दर से बढ़कर ₹5,670 हो जाएगा, यानी उन्हें हर महीने ₹270 की अतिरिक्त राशि मिलेगी. छह महीनों में कुल लाभ ₹1,620 होगा. इसी प्रकार, 25,000 रुपये की बेस‍िक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी की मासिक पेंशन कटौती (DR) में 750 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News