Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। सावन माह के अंतिम दिन पूर्णिमा के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रतनपुर स्थित प्रसिद्ध शिवालय गंगेश्वरस्थान पहुंचकर बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया एवं विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शिवालय में सावन की पूर्णिमा के मौके पर शाम को स्पर्श पूजा का भव्य आयोजन किया गया। स्पर्श पूजा में शिवालय से जुड़े पंडा-पुजारी मनोज कुमार झा, अबधेश झा, गौड़ी ठाकुर एवं बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवनारायण ठाकुर, डा. रामप्रवेश ठाकुर, उपाध्यक्ष महेश्वर ठाकुर, सचिव संजीव कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ठाकुर, सदस्य रामबाबू ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, शशिभूषण ठाकुर आदि शामिल हुए।
इसके अलावे श्रद्धालुओं ने ब्रह्मपुर पश्चिमी स्थित महर्षि गौतम आश्रम (गौतम कुंड) पहुंचकर वहां कुंडों में पवित्र स्नान किया और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। महर्षि गौतम आश्रम न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रखी गई थी।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play