Darbhanga News: बहेड़ी:महिला के घर में मुखिया का कथित वीडियो हुआ वायरल – Hindustan

Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। हावीडीह उत्तरी पंचायत के हनुमान नगर गांव में पंचायत के मुखिया तेज नारायण यादव का कथित रूप से अर्धनग्न अवस्था का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में मुखिया एक महिला के घर में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। वीडियो के संबंध में शराब के नशे में होने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में मुखिया तेज नारायण यादव ने बताया कि वायरल वीडियो वर्ष 2015 में होली के आसपास का है।
उन्होंने बताया कि वह अपने घर के पास रहने वाली भाभी के घर रंग खेलने और होली का पुआ खाने गए थे। उस समय उनकी पत्नी पंचायत की मुखिया थीं। उन्होंने कहा कि उस समय राज्य में शराबबंदी लागू नहीं हुई थी, लेकिन उन्होंने शराब नहीं पी थी। मुखिया ने आरोप लगाया कि हाल में हुए कुछ विवाद के बाद चुनाव नजदीक होने के कारण उनके विरोधियों ने छवि धूमिल करने के उद्देश्य से पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को वीडियो मिला है, पर अब तक किसी ने शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में यह देखा जाएगा कि वीडियो कब और कैसे बनाया गया तथा वीडियो बनाए जाने के समय संबंधित व्यक्ति ने शराब पी रखी थी या नहीं। उन्होंने बताया कि वीडियो में फिलहाल कोई आपत्तिजनक हरकत दिखाई नहीं दे रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News