Deoria News: समाधान दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार – Hindustan

Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर शनिवार को तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। जिले के पांचों तहसीलों में लेखपालों ने धरना, प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। लेखपाल विभिन्न मांगों को लेकर पिछले माह से आंदोलनरत हैं। वह पहले ही अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता जमा कर चुके हैं। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित अधिकांश मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। देवरिया सदर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भालेंदु सिंह, जिलामंत्री कृष्ण जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास यादव तथा तहसील अध्यक्ष दिवाकर झा व तहसील मंत्री एहतेशाम आलम के नेतृत्व में लेखपालों ने शनिवार को काली पट्टी बांधी संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर परिसर में धरना, प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार मांग के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इससे मजबूर होकर उन्हे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करना पड़ा है। सलेमपुर संवाद अनुसार समीर सिद्धार्थ, लकमुद्दीन, परशुराम मिश्रा के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर तहसीलदार कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम क्षितिज द्विवेदी को सौंपा। शनिवार की सुबह से लेखपाल सलेमपुर तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष लकमुद्दीन अंसारी ने कहा कि लेखपाल संघ पिछले कई वर्षों से अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। मंत्री परशुराम मिश्र ने कहा कि लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान में 28 सौ ग्रेड पे देने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण शुरू करने, पदोन्नति सूची जारी करने और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की जा रही। इसमें नीतीश चतुर्वेदी, अभिनव मिश्र, इंदु प्रकाश पाठक, संदीप सिंह, ऋषिकांत वर्मा, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा,अंजली सिंह, राम इकबाल विश्वकर्मा, नितिन भारती, सजीव गुप्ता, ब्रजेश पाण्डेय आदि लेखपाल मौजूद रहे। रुद्रपुर में लेखपाल संघ के देवेंद्र और भास्कर,भाटपाररानी में हिमांशु और हरेराम तथा बरहज में संदीप और अभिनंदन के नेतृत्व में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News