Darbhanga News: बहेड़ी:मारपीट व छिनतई में प्राथमिकी दर्ज – Hindustan

Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के चनमाना गांव के गुड्डू कुमार ने मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया है कि वह अपने खेत से आ रहा था। इसी दौरान शशिचंद्र यादव, राजदेव यादव व आशा प्रसाद यादव ने लोहे के रॉड से उस पर हमला कर दिया। बचाने के क्रम में रॉड जांघ पर लगा। उसके बाद हरिश्चंद्र यादव ने फरसे से गर्दन पर वार किया। उसे रोकने के क्रम में हाथ फट गया। इन आरोपिकों ने उनके गले से एक भरी सोने की चेन भी छीन ली। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है。

बहेड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर उक्त महिला की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री चार बच्चों के साथ एक साल से मायके में ही रह रही थी। दामाद बाहर मजदूरी करने गया है। गत पांच जुलाई को उनकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से निकल गई। काफी खोजबीन करने पर भी कोई अता-पता नहीं चल पाया। चार जुलाई को उनके दामाद के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। बाद में उसने उनके दामाद का नंबर ब्लॉक कर दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस महिला की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News