Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय विकास से संबंधित योजनाओं, विधि व्यवस्था, पुलिस थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, दरभंगा डीएम कौशल कुमार, मधुबनी डीएम आनंद शर्मा, समस्तीपुर डीएम रौshan कुशवाहा, सिटी एसपी अशोक कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। बैठक के प्रारंभ में आयुक्त ने तीनों डीएम से जिले में संचालित विकास योजनाओं व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
आयुक्त ने आगामी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही विधि व्यवस्था को पूरी तरह बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
डीआईजी ने बताया कि मधुबनी जिले के कुछ पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। साथ ही संबंधित थाने के लिए भूमि चिह्नित करने की आवश्यकता है। इस पर आयुक्त ने मधुबनी डीएम को आवश्यक निर्देश दिये। दरभंगा डीएम ने बताया कि जिले में विभिन्न योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आरओबी निर्माण, आमस-दरभंगा परियोजना तथा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित योजनाओं पर चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
आयुक्त श्री राय ने सभी डीएम को बड़े बकायेदारों के साथ-साथ छोटे बकायेदारों को भी चिह्नित कर उनके मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। आयुक्त ने सावन की अंतिम सोमवारी को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तीनों जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इसके बाद बस परमिट/पराग सुरक्षित जमा निर्धारण समिति से संबंधित बैठक भी की गई। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के पदाधिकारी मनोज कुमार तथा क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play