Darbhanga News: श्यामा मंदिर तालाब घाट पर श्रद्वालुओं ने की जल देवता की पूजा-अर्चना – Hindustan

Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सिंधी पंचायत, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री झूलेलाल महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह झूलेलाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भगवान झूलेलाल की आरती की गई। इसमें सिंधी समाज के बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

संध्या में ऐतिहासिक श्यामा मंदिर परिसर में सिंधी समाज की महिलाओं ने मां श्यामा की पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर स्थित तालाब के घाट पर सामूहिक रूप से जल के देवता वरुण देव की पूजा की। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वरुण देव का आह्वान कर आरती एवं भजन प्रस्तुत किए। इस धार्मिक आयोजन के लिए सिंधी समाज की महिलाएं दोपहर से ही झूलेलाल मंदिर में एकत्र होने लगी थीं। पूजा-अर्चना एवं आरती की थालियां सजाकर महिलाएं पारंपरिक रूप से सज-धजकर भजन-कीर्तन करते हुए शाम करीब पांच बजे श्यामा मंदिर पहुंचीं। तालाब घाट पर आटे से निर्मित चार मुख वाले दीपक को प्रज्ज्वलित कर वरुण देव का आह्वान किया गया। इसके बाद जल देवता की पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती की गई।

शाम सात बजे से आयोजित भजन संध्या में ग्वालियर से आए सिंधी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सिंधी एवं हिंदी भाषा में विभिन्न भजनों, सिंधी लोकगीतों तथा फिल्मी धुनों पर आधारित भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सिंधी म्यूजिकल ग्रुप के गायक जावेद और जीतू खत्री ने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकार अनिल वर्मा ने ऑक्टोपैड एवं सैंपलर, रोहित शर्मा ने तबला, रोशन मास्टर ने ढोल तथा कुणाल ने ऑर्गन पर संगत की। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सिंधी समाज की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और संगीत परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व सिंधी पंचायत के मुखिया जगत लाल जुमनानी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं ग्वालियर से आए कलाकारों को मिथिला के परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News