Darbhanga News: वीडियो अपलोड कर युवक ने दी जान – Live Hindustan

Darbhanga News: तारडीह/झंझारपुर, हिटी। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए एक भावुक वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी। वीडियो में दिख रहा युवक दरभंगा जिले के सकतपुर थाना अंतर्गत पोखरभिंडा गांव का निवासी आलोक कुमार सिंह (35) था। बुधवार तड़के दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो वायरल होने पर जब परिजनों को चिंता हुई, तो उसकी तलाश शुरू की गई। मंगलवार देर शाम उसे नाजुक हालत में अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा ले गए।
जानकारी के अनुसार, वीडियो किसी बंसबिट्टी का है। इसमें आलोक बेहद भावुक दिख रहा है और खुद को शादीशुदा बताते हुए कोई अप्रिय कदम उठाने का संकेत दे रहा है। वह कह रहा है कि वह जो कुछ भी करने जा रहा है, वह उसका अपना खुद का निर्णय है। आलोक झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बाबा मार्केट में सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) का संचालन करता था। मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे वह सेंटर बंद कर निकला था। इसके बाद ‘आलोक राज’ नाम के सोशल मीडिया पेज से यह वीडियो अपलोड किया गया। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।
आरएस थानाध्यक्ष माया कुमारी के अनुसार, वीडियो की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच और पूछताछ में जुट गई थी। देर रात पता चला कि उसका इलाज दरभंगा में चल रहा है, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना का मुख्य स्थल पोखरभिंडा गांव है, जो सकतपुर थाना क्षेत्र में आता है। फिलहाल इस मामले में झंझारपुर में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मृतक अपने पीछे चार साल का बेटा और दो साल की बेटी छोड़ गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News