Darbhanga News: सुपर स्पेशियलिटी में नौ वर्ष के बालक की हुई प्लास्टिक सर्जरी – Hindustan

Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में शुक्रवार को डॉक्टरों ने पहली प्लास्टिक सर्जरी की। जयनगर के नौ वर्षीय बालक मो. हामिद का एक पांव कुछ महीनों पहले झुलस गया था। वहां के ओटी में इसकी प्लास्टिक सर्जरी की गई। विभाग के चिकित्सक डॉ. मेराज ने प्लास्टिक सर्जरी की। डीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरि दामोदर सिंह सहित कई अन्य चिकित्सकों ने ऑपरेशन में सहयोग किया। ऑपरेशन शुरू होने के बाद उसकी सफलता की जानकारी लेने प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय और डीएम कौशल कुमार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस सफलता पर चिकित्सकों को बधाई दी।

दोनों अधिकारियों ने बारी- बारी से वहां के सभी आठ ओटी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को एक सप्ताह के अंदर न्यूरो सर्जरी ओटी को चालू करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने मरीजों को सभी विभागों में सुपर स्पेशियलिटी इलाज की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधीक्षक ने उन्हें बताया कि अस्पताल प्रशासन इस से दिशा में पूरी तरह प्रयासरत है। इस मौके पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News