December में धमाका करेंगी साउथ की 10 फिल्में, 5 के बीच एक ही दिन होगी धांसू टक्कर – Asianet News Hindi

नंदामुरी बालकृष्ण अखंड के सीक्वल अखंड 2 के साथ लौट रहे हैं। बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एआर जीवा द्वारा निर्देशित फिल्म लॉकडाउन में अनुपमा परमेश्वरन लीड रोल में हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें चार्ली, निरोशा, प्रिया वेंकट, लिविंगस्टन, इंदुमति, राजकुमार, शामजी, लोलू सबा मारन, विनायक राज भी हैं।
ये भी पढ़ें… 2026 में इन 7 फिल्मों से तमन्ना भाटिया मचाएंगी तबाही, इसमें 2 साउथ-5 बॉलीवुड मूवी
कार्थी की फिल्म वाह वाथियार 5 दिसंबर को रिलीज होगी। नालन कुमारसामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति शेट्टी, सत्यराज और राजकिरण लीड रोल में हैं।
साउथ सुपरस्टार ममूटी की कलमकावल एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन नवोदित जितिन के जोस ने किया है। ये 5 दिसंबर को रिलीज होगी।
विपिन राधाकृष्णन द्वारा निर्देशित फिल्म अंगम्माल में गीता कैलासम लीड रोल में हैं। उनके साथ मूवी में सरन शक्ति, थेंड्राल रघुनाथन और भरणी भी हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दर्शन की द डेविल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन प्रकाश ने किया है। ये फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विग्नेश शिवन की फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी 18 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और एसजे सूर्या लीड रोल में हैं। कृति शेट्टी इसमें लीड एक्ट्रस है।
अरुण विजय की फिल्म रेट्टा थाला 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर क्रिस थिरुकुमारन है। फिल्म में लीड रोल में सिद्धि इदनानी और तान्या रविचंद्रन हैं।
सुपरस्टार दिलीप के लीड रोल वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म भाभाबा 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धनंजय शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में मोहनलाल ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई है।
निविन पॉली की मलयालम फंतासी कॉमेडी-हॉरर फिल्म सर्वममय 25 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म अखिल सत्यन द्वारा निर्देशित है और इसमें अजु वर्गीस हैं।
ये भी पढ़ें… 2026 में साउथ की 9 हसीनाएं दिखाएंगी BO पर जलवा, एक की आएगी बैक टू बैक 8 फिल्में

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News