Dehradun News: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर और वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान – Hindustan

Dehradun News: देहरादून। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर और आसपास के वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम, वन विभाग, स्थानीय पार्षद और वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सदस्यों ने श्रमदान कर प्लास्टिक समेत अन्य कचरा एकत्र किया। एकत्रित प्लास्टिक को उचित निस्तारण के लिए वेस्ट वॉरियर्स के स्वच्छता केंद्र भेजा गया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की गई। वेस्ट वॉरियर्स के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना ने बताया कि संस्था ने मंदिर परिसर में कचरा संग्रहण के लिए चार डस्टबिन उपलब्ध कराए हैं।

साथ ही लंगर में डिस्पोजेबल बर्तनों का उपयोग कम करने के लिए स्टील के बर्तनों का सेट भी दिया गया है।अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के नगर निगम ब्रांड एंबेसडर भारत शर्मा, रजत, मनीष, अमित, जसप्रीत, नीरज, विशाल सहित नगर निगम, वन विभाग, सारथी संस्था और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News