Delhi Breaking News Live: दिल्ली से वाराणसी अब महज 3.5 घंटे दूर, सिलीगुड़ी तक बिछेगा हाई-स्पीड जाल – Zee News

Delhi NCR Haryana Breaking News Live: दिल्ली विकास की राह पर है. इसी कड़ी में कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के बजट में देश भर में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की. इनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर शामिल हैं, जो दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली से वाराणसी लगभग 800-950 km का सफर हाई-स्पीड ट्रेन से लगभग 3.5 से 3 घंटे 50 मिनट में पूरा हो जाएगा, जबकि अभी वंदे भारत एक्सप्रेस से इसमें 8 घंटे लगते हैं. वाराणसी से सिलीगुड़ी का लगभग 700 km का सफर भी 3 घंटे से कम समय में पूरा हो जाएगा. एक बार जब दोनों कॉरिडोर जुड़ जाएंगे, तो दिल्ली से सिलीगुड़ी का लगलग 1500 km का सफर 7-8 घंटे में संभव होगा, जिससे नॉर्थईस्ट की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी. इससे उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी तेज कनेक्टिविटी मिलेगी. इन ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 300-320 km/घंटा होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Haryana Weather: हरियाणा में कोहरे का रेड अलर्ट, विजिबिलिटी 5 मीटर से कम, 15 फरवरी के बाद मिलेगी राहत
Haryana News:
हरियाणा के हिसार और सिरसा समेत कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन ठप कर दिया है. मौसम विभाग ने 3 से 6 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरा बना रहेगा. हिसार में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के मध्य के बाद ही ठंड का असर कम होगा.
HSSC स्टेनोग्राफर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी
Haryana News: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती में 193 नए पद जोड़े हैं, जिससे कुल वैकेंसी 1759 से बढ़कर 1952 हो गई हैं. वैकेंसी में इस बढ़ोतरी के कारण, एप्लीकेशन पोर्टल अब 6 फरवरी, 2026 को खुलेगा, CET क्वालिफाइड उम्मीदवार 15 फरवरी, 2026 तक बिना किसी शुल्क के अप्लाई कर सकते हैं.
दिल्ली पहुंचे सीएम नायब सैनी, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
Haryana News:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां वे संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री बनने के बाद से वे लगातार केंद्र के साथ तालमेल बढ़ाकर हरियाणा के विकास को नई गति दे रहे हैं.
पलवल में 40वीं राज्य स्तरीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Haryana News:
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को घुगेरा के सर दीनबंधु छोटू राम स्टेडियम में तीन दिवसीय “40वीं हरियाणा राज्य महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता” का उद्घाटन किया. यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली बार पलवल में हो रही है, जिसमें पूरे राज्य की महिला तीरंदाज हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन के दौरान मंत्री ने खुद भी एक शॉट लगाया, जिससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में मदद करने के लिए आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त बजट सुनिश्चित कर रही है. इस मौके पर खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कई जाने-माने कोच भी मौजूद थे.
फतेहाबाद में पंडित जसराज की जयंती पर भव्य कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी करेंगे शिरकत
Haryana News:
हरियाणा के विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के पैतृक गांव पीली मंडोरी फतेहाबाद में आज उनकी जयंती के मौके पर एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और पंडित जसराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
बजट आने के बाद दिल्ली में सोना-चांदी धड़ाम, चांदी ₹4 लाख के शिखर से 1.30 लाख टूटी
Delhi News:
बजट घोषणा के बाद दिल्ली-एनसीआर में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट आई. प्रॉफिट बुकिंग और ग्लोबल दबाव के कारण चांदी ₹3,49,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,60,720 पर फिसल गया है.वहीं MCX पर लोअर सर्किट लग गया है
Union Budget 2026: दिल्ली के अस्पतालों को ₹10,122 करोड़ का तोहफा
Delhi News:
दिल्ली के विकास के लिए केंद्रीय बजट में एम्स को ₹5,500 करोड़ सहित दिल्ली के पांच बड़े अस्पतालों का फंड बढ़ाया गया है. इससे एम्स में स्काईवॉक और सफदरजंग में 1,000 बेड का नया ब्लॉक बनेगा. साथ ही दक्षिणी दिल्ली में 736 नए बेड की सुविधा से स्थानीय स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत होगा.
Delhi-NCR Weather Update: कोहरे और ठिठुरन के बीच खिली धूप, जानें कैसा रहेगा आज का हाल
Delhi News:
आज 2 फरवरी को दिल्ली और आसपास के NCR क्षेत्र में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है.वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से न सिर्फ तापमान पर असर पड़ा है, बल्कि हवा की क्वालिटी में भी थोड़ा सुधार हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों की ठंड पर पड़ेगा. आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News