Delhi CJP Protest News Live: 'कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया, हिंसा भड़काई', दीपके की हिरासत पर बोली दिल्ली पुलिस – Jagran

Delhi CJP Protest News Live Updates: सीजेपी के आज फिर जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट के एलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया था लेकिन, कोर्ट ने तीनों को रिहा कर दिया। पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को छोड़ दिया है। CJP के प्रदर्शन का पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें दैनिक जागरण के साथ-
सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज रविवार को फिर से जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट का एलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 

उधर, सीजेपी के तीनों बड़े नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की कोर्ट ने रिहा कर दिया है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
#WATCH | मुंबई | MNS नेता अमित ठाकरे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। https://t.co/Ep9qFwqNIO
CJP के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें हिरासत में इसलिए लिया गया क्योंकि जिस जगह पर वे विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे, वहां के लिए कोई अनुमति नहीं मिली थी’
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘CEC ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा। उन्होंने देश के विश्वास को तोड़ दिया। राहुल गांधी ने जो आंदोलन शुरू किया था अब वो जनांदोलन में बदल चुका है। देश की गली-गली और कोने-कोने से अब आवाज उठेगी।’
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वाली जगह, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचकर कहा, ‘यहां जैसा बर्ताव हो रहा है, वैसा ही दिल्ली में भी होता है… BJP डरी हुई है, लेकिन BJP में शामिल हुए वे सभी गद्दार नेता क्या कह रहे हैं? एकनाथ शिंदे कहां छिपे हैं? उनके दूसरे नेता कहां छिपे हैं?’
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके की हिरासत पर दिल्ली पुलिस ने बयान दिया है। पुलिस ने दीपके को लेकर कहा, ‘कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया, हिंसा भड़काई’।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेसवर्ता में बहस होने के बाद के छत पर छिप कर खड़े रहे सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास आशुतोष रंका ।
CJP (17)
सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने रायसीना रोड पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
CJP (16)
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, ‘हमारी मांग थी कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। शायद सरकार चाहती है कि वह खुद इस्तीफा दें। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वह खुद इस्तीफा दें। इसीलिए वे इस मामले में देरी कर रहे हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रधानमंत्री को खुद इस्तीफा देना होगा। तभी हम इसे स्वीकार करेंगे’
#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, “हमारी मांग थी कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो। सरकार शायद चाहती है कि वे खुद इस्तीफा दें। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वे इस्तीफा खुद दें। इस वजह से वे इस मुद्दे में देरी कर रहे हैं लेकिन अब परिस्थिति ऐसी हो चुकी है कि खुद प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा देना होगा। तभी जाकर हम मानने वाले हैं… सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक ये लोग हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं। जब कोई व्यक्ति अकेला जा रहा है तो उस पर कौन सा BNS(भारतीय न्याय संहिता) लागू होता है?… जो स्थिति कल बनने वाली है, प्रधानमंत्री कल यदि सोचते हों इस्तीफा देने की तो आज ही दे दें। ज्यादा अच्छा होगा।”
दिल्ली में रविवार दोपहर के बाद प्रदर्शनकारी आरके आश्रम मेट्रो से सीपी की तरफ पहुंचे हैं। इसके अलावा बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास भी कुछ प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं।
आज रविवार सुबह से अब तक नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन के लिए आने वाले 60 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें कोई भी छात्र शामिल नहीं है, ये सभी सीजेपी और आप के समर्थक हैं।
शनिवार को दिल्ली में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने 20 एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के अलग-अलग जिले में ये एफआईआर दर्ज की गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा रविवार को भी जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट के एलान के बाद कुछ प्रदर्शनकारी पहुंचे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में सीपीआई (M) सांसद जॉन ब्रिटास भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने किसी को भी प्रदर्शन नहीं करने दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने शांति से प्रदर्शन करने वालों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में न लेने, मेट्रो और रेल सर्विस नॉर्मल रखने, इंटरनेट बिना किसी रुकावट के चलाने का निर्देश दिया है। ये निर्देश किसी भी कानून और व्यवस्था की स्थिति पर निर्भर हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने और उस दौरान बने हालात को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) समेत संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से कहा कि पूरी राजधानी से बैरिकेडिंग हटाए जाए। कोर्ट ने कहा कि बैरिकेडिंग की समीक्षा की जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई मंगलवार को करेगा।
राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक अंतरिम आदेश जारी करेगा, जिसमें मेट्रो सर्विस को सामान्य रूप से काम करने, इंटरनेट सर्विस को फिर से शुरू करने, लोगों की आवाजाही पर रोक न लगाने और वकीलों को कानून-व्यवस्था की स्थिति के आधार पर अपने पेशेवर काम करने की अनुमति देने का निर्देश दिया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता राजीव रंजन का कहना है कि शनिवार को पूरी दिल्ली में वामपंथी संगठनों और आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी। जगह-जगह प्रदर्शन कर पुलिस के कार्यों में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी, जिससे पुलिस को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। अब केवल सीजेपी द्वारा दोबारा कॉल साइन देने से उनसे बेहद आसानी से निपटा जा सकेगा।
शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए वकील महमूद प्राचा से जुड़े करीब 50 वकीलों को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रखा था। उन्हें शनिवार रात जब छोड़ दिया गया तो वे लोग अपने-अपने घर जाने को तैयार नहीं हुए। उन लोगों ने वहां रहकर प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। पुलिस ने रात 3 बजे सभी को घर भेज दिया।
सीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता सुबह से अभी तक जंतर-मंतर नहीं पहुंचा है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेंडिग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और नेता सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी रिहाई के आदेश दिए गए।
सीजेपी के तीनों शीर्ष नेताओं को शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिए जाने पर सीजेपी ने देर रात अपने समर्थकों को रविवार को भी जंतर-मंतर आने का कॉल साइन दिया था।
CJP के तीनों बड़े नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूरे दिन हिरासत में रहने के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन जंतर-मंतर जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News