Shani Ka Rashifal Saturn Transit, शनि का राशिफल : ज्योतिष विद्या के अनुसार, शनि समय-समय पर अपना नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। राशि गोचर की तरह ही शनि नक्षत्र भी स्लो स्पीड में बदलते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप 12 राशियों को प्रभाव झेलना पड़ता है। इस साल जनवरी और मई में शनि ने नक्षत्र गोचर किया था। वहीं, ग्रहों के न्याय देवता शनि ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को शनि ने नक्षत्र गोचर किया था। शनि ने स्वयं के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में न्याय और अनुशासन के कारक शनि 8 फरवरी 2027 तक विराजने वाले हैं। कर्मफलदाता शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आइये पंडित जी से जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में –
एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि के स्वयं के नक्षत्र में गोचर करने से लगभग 4 राशियों के लिए टाइम पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आ रहा है।
तुला राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहने वाला है?
तुला राशि वालों के लिए उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर करना शुभ माना जा रहा है। व्यापार में बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। कुछ लोगों को धन लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहने वाला है?
मिथुन राशि वालों के लिए उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है। बिजनेस कर रहें लोगों को बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहने वाला है?
कन्या राशि वालों के लिए उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर करना पॉजिटिव माना जा रहा है। धन लाभ होने के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार की स्थिति मजबूत बनेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर दिख रहा है।
वृषभ राशि वालों के लिए उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर करना अच्छा माना जा रहा है। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं खत्म होने हो सकती हैं। सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play