Delhi Crime News: न्यू उस्मानपुर स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद में एक महिला को चाकू से गोद दिया गया. परिजनों का दावा है कि आरोपी ने महिला के पेट, कमर, हाथ और पैर में 17-18 बार चाकू से वार किया.
Trending Photos
Delhi Crime News: यमुनापार इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस बार मामला पति और पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी खेल में बदल गया. उत्तर पूर्वी जिला थाना न्यू उस्मानपुर अंतर्गत ब्रह्मपुरी इलाके में एक पति ने पत्नी को तलाक के कागजों पर साइन करने के बहाने ब्रह्मपुरी की गली न-23 में बुलाकर चाकू से हमला कर दिया. हमले में पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई. घायल अवस्था में महिला को जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
न्यू उस्मानपुर स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद में एक महिला को चाकू से गोद दिया गया. परिजनों का दावा है कि आरोपी ने महिला के पेट, कमर, हाथ और पैर में 17-18 बार चाकू से वार किया. जख्मी हालत में पीड़िता अलीशा (21) को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अलीशा का अपने पति फैसल खान से विवाद चल रहा था. अलीशा पति से तलाक लेना चाहती है. शुक्रवार को आरोपी ने तलाक के पेपर साइन करने के बहाने वारदात को अंजाम दिया. बाद में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें: Faridabad Crime: दुकानदार की पुलिस से सामने चाकू मारकर हत्या, CCTV में वारदात कैद
पुलिस के मुताबिक अलीशा अपनी बुआ के घर गली नंबर-1, ब्रह्मपुरी में रहती है. इसके माता-पिता की कई साल पहले तलाक हो गई थी. दोनों ने शादी भी कर ली है. बुआ ने ही अलीशा को पाला था. करीब दो साल पहले अलीशा ने गली नंबर-18 के रहने वाले फैसल खान से प्रेम विवाह किया था. शुरुआत में सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति ने अलीशा के साथ मारपीट शुरू कर दी थी. अलीशा ने पांच-छह माह बाद ही पति को छोड़कर वापस बुआ के घर पर रहना शुरू कर दिया था. अलीशा के बार-बार अनुरोध करने पर भी आरोपी उसको तलाक नहीं दे रहा था. मामला कोर्ट में विचाराधीन है.
आरोप है कि शुक्रवार दोपहर को आरोपी ने अलीशा को कॉल कर गली नंबर-23 में उसकी मां के घर के पास बुलाया. वहां पहुंचते ही आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अलीशा पर चाकू से हमला कर दिया. बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया. गंभीर हालत में अलीशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
Input: Rakesh Chawla
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.