Delhi Crime: दिल्ली में अंडर-कंस्ट्रक्शन साइट पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में गई जान – Zee News

Delhi Crime News: पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली कि डी-20 साउथ एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार के पास एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए.
Trending Photos
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के हौज खास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हैरतअंगेज और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां साउथ एक्सटेंशन स्थित एक अंडर-कंस्ट्रक्शन साइट पर 25 वर्षीय गुरमीत सिंह उर्फ प्रिंस की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली कि डी-20 साउथ एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार के पास एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए.

दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गुरमीत कथित तौर पर रात के समय साइट में घुसा था, जहां चोरी के शक में मौजूद मजदूरों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा. बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने चोरी के आरोपों से इनकार किया है. पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लिया है और मामला हत्या का दर्ज किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

गुरमीत के परिजनों ने कहा कि क्या चोरी की सजा इतनी बड़ी होगी कि किसी की हत्या ही कर दी जाएगी. गुरमीत 2 महीने से अपने काम पर ध्यान दे रहा था और जहां उसकी हत्या हुई है. उसकी ही पड़ोस वाली बिल्डिंग में साफ सफाई का काम करता था. गुरमीत के परिवार में मां और तीन भाई है. पिता का पहले ही देहांत हो चुका है. गुरमीत के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: ड्यूल फोन और घोस्ट सिम कार्ड… लाल किला ब्लास्ट मामले में नया खुलासा
Input: विजय कुमार

दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News