Delhi Crime News: स्वरूप नगर में बेटे की वजह से मां-बाप को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर – Zee News

Delhi Crime News: दिल्ली के स्वरूप नगर में हमलावरों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी पर फायरिंग की. इस फायरिंग में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में बुराड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Trending Photos
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में बुधवार को तब शाम अफरा-तफरी मची जब स्वरूप नगर के कादी बिहार गली नंबर 6 के एक घर के अंदर घुसकर पति-पत्नी को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारी. दपंति पर फायरिंग कर वे मौके से फरार हो गए. 

बताया जा रहा है कि अशोक और रचना अपने घर पर थे, तभी अचानक गोलू (बेटा) और उसके 3 अन्य साथी अशोक के घर पहुंचे. बदमाश वेगनर कार से आए थे, जिन्होंने गाड़ी गली के बाहर खड़ी की और फिर पिस्तौल लहराते हुए घर के अंदर दाखिल हुए और जाते ही अशोक और रचना पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे, जिसमें दोनों को ही गोली लगी और लाहुल वहां होकर दोनों पति-पत्नी वही बेसुध हो गए. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हुए. गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

जानकारी के मुताबिक अशोक और रचना का बेटा संदीप जो की गोलू नाम की एक लड़के के साथ पहले बातचीत करता था, लेकिन अचानक संदीप ने गोल से बातचीत बंद कर दी जिसको लेकर गोलू बेहद नाराज था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. जानकारी यह भी निकल कर आ रही है कि गोलू और संदीप के बीच पैसों का लेनदेन भी था और पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था.

ये भी पढ़ें: घर में क्लेश है… इस मैसेज के बाद आई बहन की मौत की खबर, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
बुधवार शाम गोलू अपने साथियों के साथ वेगनर कर से अशोक के घर पहुंचा, जहां अशोक और रचना हर रोज की तरह घर पर ही मौजूद थे. गोलू ने ताबड़तोड़ अशोक और रचना पर गोलियों से हमला किया, जिसमें दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने नजदीकी बुराड़ी अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान अशोक की दर्दनाक मौत हो गई और रचना अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है, जिसे इलाज के लिए एलएनजीपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
फिलहाल स्वरूप नगर थाना पुलिस क्राइम टीम मौके पर है और पूरे मामले की तफ्तीश लगातार की जा रही है. आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिया है, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. 
Input: Nasim Ahmad
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News