Delhi Election 2025 Dates Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, BJP-AAP के बीच जुबानी जंग जारी – मनी कंट्रोल

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Dates Live: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा दोपहर 2 बजे होगी। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को
Delhi Elections 2025 Dates Live: फाइनल वोटर लिस्ट जारी
इससे पहले 6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।
Delhi Elections 2025 Dates Live: आज से दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी
चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सत्तारूढ़ AAP की नजर हैट्रिक पर है। उसने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। बीजेपी पिछले दो विधानसभाओं में डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाई है। चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जा सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में ये आखिरी चुनाव हो सकता है। वो 18 फरवरी को रिटायर होने जा रहे हैं।
Delhi Elections 2025 Dates Live: 2020 में किसे मिली थी कितनी सीटें?
साल 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
Delhi Elections 2025 Dates Live: दोपहर 2 बजे होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा दोपहर 2 बजे होगी। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है।
Delhi Elections 2025 Dates Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) आज यानी मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं।
मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News