Delhi Fire News: अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैली. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. स्थिति पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयासरत हैं.
Trending Photos
Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली के वजीरपुर इलाके में शनिवार दोपहर एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना दोपहर 2:19 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 13 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.
सूचना मिलते ही अशोक विहार थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों को खाली कराया गया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैली. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. स्थिति पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयासरत हैं.
वहीं घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, पहली और दूसरी मंजिल पर क्रॉकरी की फैक्ट्री है और ग्राउंड फ्लोर पर बैटरी का काम होता है. इसलिए अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग इसी वजह से लगी या किसी और वजह से. आग लगने का कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने कहा कि घटना दोपहर 3:20 बजे की है. फिलहाल दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और और भी आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: देश के इस मंदिर में एकादशी पर बांटा जाता है चावल का महाप्रसाद, जानें इसकी रोचक कथा
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.