Delhi News: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 6 अस्पतालों में लगी 150 नई डायलिसिस मशीनें – Zee News

Delhi: दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 6 सरकारी अस्पतालों में 150 नई हेमोडायलिसिस मशीनें लगाई हैं. साथ ही मरीजों को लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. अधिकारियों के अनुसार, नई मशीनों की मदद से रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों का डायलिसिस संभव हो सकेगा.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 6 सरकारी अस्पतालों में 150 नई हेमोडायलिसिस मशीनें लगाई हैं. इन आधुनिक मशीनों के लगने से मरीजों को समय पर डायलिसिस की सुविधा मिल पाएगी. साथ ही मरीजों को लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. अधिकारियों के अनुसार, नई मशीनों की मदद से रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों का डायलिसिस संभव हो सकेगा. सरकारी बयान के अनुसार, बुराड़ी अस्पताल को सबसे ज्यादा 55 डायलिसिस मशीनें दी गई हैं. इसके अलावा जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 45, अंबेडकर नगर अस्पताल को 25, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल को 10, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल को 5 और जग प्रवेश चंद्र अस्पताल को 10 मशीनें आवंटित की गई हैं. इन नई मशीनों के बाद दिल्ली सरकार के अस्पतालों में डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है.

समय पर इलाज से राहत
डायलिसिस के मरीजों ने इस पहल का स्वागत किया है. बुराड़ी अस्पताल में इलाज करवा रहे राजेश कुमार ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन नई मशीनों से अब उन्हें और दूसरे मरीजों को समय पर इलाज मिल रहा है. उनका कहना है कि इस बदलाव से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. इस पर सरकार का कहना है कि यह कदम ‘सेवा पखवाड़ा 2025’ पहल के अंतर्गत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि इससे अस्पतालों में वेटिंग टाइम घटेगा और गंभीर रोगियों को त्वरित इलाज सुनिश्चित होगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-लद्दाख के बीच सोनम वांगचुक केस पर AAP का कैंडल मार्च, मोदी सरकार पर उठे सवाल

Add Zee News as a Preferred Source

अभियान से भी फायदा
डायलिसिस सेवाओं के विस्तार के साथ ही सरकार ने महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी जोर दिया है. ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत अब तक 1,558 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं. इनमें से 60 शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लगाए गए, जिनसे करीब 9.35 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं. इनमें 5.69 लाख महिलाएं और 3.86 लाख पुरुष शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नई डायलिसिस मशीनों से हर दिन ज्यादा से ज्यादा मरीजों को जीवनरक्षक सुविधा दी जा सकेगी. साथ ही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह स्वास्थ्य शिविरों और पोषण योजनाओं का लाभ उठाएं. अभियान के दौरान टीबी रोकथाम को भी प्राथमिकता दी गई है. अब तक 18,530 महिलाओं की जांच की गई है और रोगियों की सहायता के लिए 1,041 निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन किए गए हैं. इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पोषण किट और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है.
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News