Delhi News: दुबई, एजेंसी। ईरान के मारे गए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का शव गुरुवार को देश की सबसे पवित्र दरगाह पर पहुंचा। उनको अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भारी भीड़ के बीच एक बड़ा बैनर ले जाया जा रहा था, जिस पर लिखा था ‘हम ट्रंप को मार डालेंगे’। अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों का हफ्तेभर चलने वाला सिलसिला अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई अब भी लोगों के सामने नहीं आए हैं। जिस हमले में उनके पिता मारे गए थे, उसमें वे बुरी तरह घायल हो गए थे और उनका चेहरा बिगड़ गया था।
खामेनेई के शव को ट्रक से धीरे-धीरे मशहद की भीड़-भाड़ वाली सड़कों से होते हुए इमाम रजा की दरगाह के सुनहरे गुंबद और मीनारों की ओर ले जाया गया। उनके साथ सफेद पगड़ी पहने धर्मगुरु चल रहे थे। काले कपड़े पहने शोक मनाने वाले लोग ठीक पीछे चल रहे थे, जो ईरानी झंडे, दिवंगत खामेनेई की तस्वीरें और क्रांतिकारी नारों वाले लाल प्लेकार्ड लहरा रहे थे। मशहद में जब लोग खामेनेई के अंतिम संस्कार के जुलूस का इंतजार कर रहे थे, तो भीड़ ने उनकी हत्या के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बदला लेने के नारे लगाए। गुरुवार को दरगाह की ओर जाने वाली सड़कें काले कपड़े पहने शोक मनाने वालों से भरी हुई थीं। कुछ लोग खामेनेई की तारीफ और ईरान के दुश्मनों के खिलाफ नारे लगा रहे थे, जिनमें ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ भी शामिल था। खामेनेई और उनके साथ मारे गए परिवार के चार सदस्यों के शवों को तेहरान, शिया मुस्लिम धार्मिक केंद्र कोम और इराक के पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में घुमाया जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play