Search
First India News- Digital Desk
Date: 07-11-26 12:34
नई दिल्लीः जश्न, जहर, जाम के बीच दिल्ली की दिवाली जहरीली बनती जा रही है. दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. राजधानी की आबोहवा जहरीली हो गई है. AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. एमिकस क्यूरी का दावा है कि दिल्ली में रोज 30 सिगरेट पीने जैसी हवा हो गई है.
NCR में प्रदूषण का बड़ा कारण ट्रांसपोर्ट,पराली जलाना भी बड़ी वजह है. वहीं सुप्रीम कोर्ट बोला कि प्रदूषण रोकने के लिए सांस्कृतिक बदलाव जरूरी है. ग्रीन पटाखों के नाम पर दूसरे पटाखे बेचने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,संवेदनशील. दिवाली की छुट्टियों के बाद वाहनों के प्रदूषण पर SC अलग से सुनवाई करेगा.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालात बेहद गंभीर:
दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई है. कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है. IIT इलाके में AQI 442, पंजाबी बाग में 433 दर्ज, विवेक विहार में AQI 427, जहांगीरपुरी में 421, रोहिणी में AQI 418, आरके पुरम में 414, बवाना में AQI 411, नरेला में 408 दर्ज, गुरुग्राम में AQI 355, फरीदाबाद में 347 पहुंच गया है. दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालात बेहद गंभीर हो गए है. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंची गई है. ऐसे में सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS