Feedback
INDIA ब्लॉक की बैठक को सपा सांसद ने बताया देर से उठाया गया कदम
महिला आरक्षण पर आपत्ति नहीं, परिसीमन के तरीके पर सवाल: राजा वड़िंग
बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं- स्टालिन
शरद पवार से मिलने मुंबई में मिलेंगें INDIA ब्लॉक के नेता, सुप्रिया सुले भी अस्पताल पहुंचीं
परिसीमन बिल पास नहीं होना चाहिए- सौगत रॉय
परिसीमन बिल रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा- जियाउर रहमान बर्क
‘RSS तमिल सभ्यता और संस्कृति को कंट्रोल करना चाहती है’
‘परिसीमन के बहाने संसदीय क्षेत्रों की संरचना बदलना चाहती है’
‘तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं करेंगे’
परिसीमन बिल पर सरकार का साथ देगी DMK
स्टालिन से मुलाकात के बाद चेन्नई से रवाना हुए सोनिया, राहुल और खड़गे
परिसीमन बिल पर 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक BJP सांसदों को व्हिप जारी
पीएम मोदी ने BJP संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ की बैठक
परिसीमन बिल पर रणनीति बनाने के लिए कल INDIA ब्लॉक की बैठक
‘पवार बिल का समर्थन न करें, पैर छूकर माफी मांगूंगा’
परिसीमन की बहस के बीच प्रणब मुखर्जी का पुराना बयान चर्चा में
DMK प्रमुख स्टालिन ने सोनिया गांधी का किया स्वागत
परिसीमन पर DMK का रुख बदल पाएगी कांग्रेस?
स्टालिन से मिले सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल गांधी
राहुल गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ स्टालिन से मिलने पहुंचे
परिसीमन बिल से पहले कांग्रेस सांसद के सुधाकरन की वापसी में अड़चन
चेन्नई स्थित आवास पहुंचे एमके स्टालिन, INDIA ब्लॉक के नेताओं से होगी मुलाकात
उद्धव ठाकरे ने स्टालिन से कहा- अपनी आंखें खोलिए
उद्धव ठाकरे का दावा- मुझे फोन आए, ऑफर भी मिले
परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. संसद के विशेष सत्र में इस बिल को पेश किए जाने की तैयारी है. इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है. विपक्षी दलों ने बिल के प्रावधानों और इसके असर पर सवाल उठाए हैं. वहीं, सरकार की ओर से महिला आरक्षण और लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है.
कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के दल इस मुद्दे पर अपनी रणनीति बना रहे हैं. राहुल गांधी ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर बिल का विरोध करने की अपील की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने DMK प्रमुख एमके स्टालिन से INDIA ब्लॉक के साथ मिलकर विधेयकों का विरोध करने की अपील की है. राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव लोकतंत्र को कमजोर कर सकता है.
परिसीमन से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े जाइए…
सपा सांसद रामाशंकर राजभर ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए सभी सहयोगी दलों को साथ रखने की जिम्मेदारी उसकी थी. उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक ने स्टालिन और शरद पवार से बात करने की कोशिश की, लेकिन यह बहुत देर से हुआ. राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी परिसीमन बिल के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेगी. उन्होंने बिल में 1971 और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन और न्यायिक हस्तक्षेप का रास्ता बंद करने जैसे प्रावधानों पर भी सवाल उठाए.
#WATCH | Delhi: On the INDIA bloc delegation’s meeting with DMK’s MK Stalin and NCP-SCP’s Sharad Pawar, Samajwadi Party MP Ramashankar Rajbhar says, “They are too late. The Congress is the largest party within the INDIA alliance. Knowing that this bill was coming, they should have made efforts much sooner. As the largest party in the alliance, it is the Congress’s responsibility to bring all the smaller parties along—a task in which there was a strategic failure. Today, two strong allies have moved to the opposition side. As for the Samajwadi Party, we know that we remain united, and we will stand together to oppose the bill tomorrow.” He added, “As for MK Stalin and Sharad Pawar, the INDIA bloc did make an attempt, but in my view, it was far too late. This delimitation bill threatens to distort the very landscape of our democracy. It suffers from two major flaws. First, the delimitation is being based on the 1971 and 2011 censuses. Given that a census process was already underway, they should have allowed it to be completed, convened a proper parliamentary session and held a thorough, well-considered discussion. Instead, the government is rushing this through using underhanded tactics. The opposition will certainly oppose it. The second, and perhaps even greater, flaw is that—unlike in any other matter in this country, where one could typically seek recourse in the Supreme Court—this bill bars any judicial intervention…it is dangerous for the nation and will ultimately prove self-destructive for the Bharatiya Janata Party as well…”
कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन इसे मौजूदा सीटों पर लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने जाति जनगणना के आधार पर सीटों के बंटवारे की भी मांग की. वड़िंग ने आरोप लगाया कि नए बिल से बड़े राज्यों को फायदा और दक्षिण के छोटे राज्यों को नुकसान हो सकता है. उन्होंने बीजेपी पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार करने का आरोप लगाया.
#WATCH | Delhi: Congress MP Amarinder Singh Raja Warring says, “The fact is that no one ever objected to the idea of women’s reservation. In fact, we had suggested implementing women’s reservation within the existing framework of approximately 550 seats. However, we have been advocating for a caste census; we argued that the number of seats should be adjusted in proportion to the representation of different groups. We also wanted an open, transparent debate on the matter—including a discussion on the previous version of the bill, which had already been passed twice. By reintroducing it now, we see a scenario where some states might not see an increase in seats by 50%. Larger states would benefit, while smaller states—particularly those in the South—could end up at a disadvantage. The BJP has a history of doing things through the back door. Perhaps they felt this was the right moment. Why was there even a need for this special session—especially with a winter session already on the horizon? The BJP has consistently acted in ways that undermine democracy and bulldoze processes; they will likely attempt to do the same tomorrow. Meanwhile, Rahul Gandhi and Sonia Gandhi have travelled to Chennai today to hold discussions with other opposition parties. The Congress party has always prioritised the national interest—placing the country’s well-being above narrow political gains. We have always strived—and will continue to strive—to keep our democracy alive, in accordance with the Constitution and in the best interest of the nation.”
DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के दूसरे नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि अगर 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होता है तो तमिलनाडु और दक्षिण भारत के दूसरे राज्यों को नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की राजनीतिक पार्टियों के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है. ऐसे हालात में इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. स्टालिन ने दावा किया कि संसद में अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उन्होंने अगले 25 साल के लिए तमिलनाडु का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित किया है.
Chennai, Tamil Nadu | After meeting Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, and other INDIA bloc leaders, DMK President MK Stalin says, “If delimitation is carried out on the basis of the 1971 Census, Tamil Nadu will be adversely affected; the southern states as a whole will be affected. For political parties from the southern states in particular, this is a battle for survival. Under these circumstances, there is no alternative but to support this Bill. There is no other alternative proposal either. Using the strength we have in Parliament, we have safeguarded Tamil Nadu’s political future for the next 25 years. There is absolutely no room for making an emotional or impulsive decision on this matter. From Anna to Stalin, we have fought for state rights, and we will emerge victorious in that struggle. With leaders from across India having come here, our position remains the same, in the past, in the present, and forever. Tamil Nadu comes first.”
महाराष्ट्र के मुंबई में NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं. आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के वरिष्ठ नेता NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों की रणनीति और आगे की कार्रवाई के बीच हो रही है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: NCP-SCP MP Supriya Sule arrives at Breach Candy Hospital ahead of the visit of senior INDIA bloc leaders, led by Congress president Mallikarjun Kharge, who will meet NCP-SCP chief Sharad Pawar in Mumbai today. https://t.co/S5VBq3JWcX
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के परिसीमन बिल पर दिए गए बयान का तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बिल्कुल सही कह रही हैं. यह बिल लोगों के अधिकारों के खिलाफ है और इसलिए इसे पास नहीं किया जाना चाहिए.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On West Bengal CM Mamata Banerjee’s remarks on the Delimitation Bill, TMC MP Saugata Roy says, “She is absolutely right. This Bill is against the rights of the people, and therefore it should not be passed.” https://t.co/QqRSnQaXrE
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष इस बिल का विरोध करने की कोशिश कर रहा है. यह बिल असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ है. इसे रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए. कांग्रेस विपक्ष को पहले ही एकजुट कर सकती थी. समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं. पार्टी इसका समर्थन करती है. लेकिन 2023 में महिला आरक्षण बिल पास होने के बावजूद इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया.
#WATCH | Sambhal, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MP Zia-Ur-Rehman Barq says, “… Congress and the entire Opposition are making efforts to oppose what we consider an anti-constitutional and anti-democratic Bill. The government had faced a setback over it in April, and every effort must now be made to stop it. However, the Congress could have acted sooner to unite the Opposition… Neither the Samajwadi Party nor its president, Akhilesh Yadav, is opposed to women’s reservation. We support it. The Bill was already passed in 2023, so the government should explain why it has not been implemented. The concern is that delimitation is being used as a pretext to push a separate political agenda…”
राहुल गांधी ने RSS को तमिल विरोधी ताकत बताते हुए आरोप लगाया कि संगठन तमिल सभ्यता, तमिल भाषा और तमिल संस्कृति के विचार को स्वीकार नहीं करता और इन्हें अपने नियंत्रण में लेना चाहता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बीजेपी को अपनी योजना लागू करने का मौका न दें. राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी लोकसभा में 150 सीटें बढ़ाकर देश के संसदीय क्षेत्रों की संरचना बदलने में सफल हो गई, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके बाद तमिल संस्कृति और तमिल भाषा पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू होगा.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: After meeting DMK President MK Stalin, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “We had a very nice, cordial meeting with Thiru Stalin ji. We explained our view to him. Our view is that an 850-seat Parliament with delimitation and allowing the BJP to completely shape those 850 seats, change the nature of the constituencies in India, is not only damaging to the Indian nation, but it is also damaging to South India and particularly to Tamil Nadu…We requested brother Stalin, who is a staunch defender of Tamil Nadu, that he needs to defend Tamil Nadu and ensure that this dirty design of the BJP is not allowed to happen…Once the BJP reshapes an 850-seat Lok Sabha, democracy in India will be finished.”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकसभा सीटों के विस्तार के बहाने देश में संसदीय क्षेत्रों की संरचना बदलना चाहती है. राहुल ने कहा कि यह कदम भारतीय राष्ट्र के साथ-साथ दक्षिण भारत और खास तौर पर तमिलनाडु के लिए नुकसानदायक होगा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस विचार को पहले असम और जम्मू-कश्मीर में आजमा चुकी है और अब इसे पूरे देश में लागू करना चाहती है. राहुल ने इसी वजह से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से इस मुद्दे पर मजबूती से खड़े होने और राज्य के हितों की रक्षा करने की अपील की है.
DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार किया है. स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा तमिलनाडु और यहां के लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर फैसले लिए हैं और आगे भी इस रास्ते से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इतिहास उन्हें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं.
My sincere thanks to brother @RahulGandhi for acknowledging the DMK’s historic role in protecting the Constitution and the rights of the States. We have always made every decision keeping the interests of Tamil Nadu and our Tamil people as the foremost consideration. We will not compromise on this path and I’m confident that history will judge us as Kattabommans and not Ettappans.
INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात के कुछ मिनट बाद DMK ने साफ कर दिया कि वह परिसीमन बिल का समर्थन जारी रखेगी. पार्टी ने कहा कि इस मुद्दे पर उसका रुख पहले की तरह कायम है. विपक्षी दलों के नेताओं ने चेन्नई में DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात कर बिल पर चर्चा की थी, लेकिन इस बैठक के बाद भी DMK ने अपना फैसला नहीं बदला.
तमिलनाडु के चेन्नई में DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य नेता रवाना हो गए. यह बैठक परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष की रणनीति और DMK के रुख पर चर्चा के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and INDIA bloc leaders leave after meeting DMK President MK Stalin https://t.co/NXdhSkPN1p
बीजेपी ने संविधान संशोधन बिल को पास कराने के लिए अपने सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है.
इनपुट: हिमांशु मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने बैठक को अच्छा बताते हुए कहा कि विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
Excellent meeting with the BJP Parliamentary Party Executive Committee at 7, LKM. Had productive conversations on various subjects. https://t.co/N5zyLT7u0r
INDIA ब्लॉक के दोनों सदनों के फ्लोर लीडर्स की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 9:45 बजे संसद भवन में बुलाई गई है. यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में होगी. इसमें संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 को लेकर विपक्ष की रणनीति, रुख और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी.
Delhi: A meeting of the INDIA bloc floor leaders from both Houses of Parliament has been convened tomorrow, Monday, November 30, at 9:45 AM at the Leader of the Opposition (LoP) in the Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge’s office in Parliament House, to chalk out the alliance’s strategy, stand, and course of action on the Constitution (132nd Amendment) Bill, 2026 and the Delimitation (Second) Bill, 2026
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने रविवार को कहा कि अगर शरद पवार परिसीमन बिल का समर्थन नहीं करते हैं तो वह सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगेंगे और उनके पैर भी छू लेंगे. उन्होंने कहा कि पवार का ऐसा फैसला लोकतंत्र को बचाने में मददगार होगा. वडेट्टीवार ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पवार जैसे वरिष्ठ नेता का अपमान नहीं करना चाहते, बल्कि महाराष्ट्र के लोगों की चिंता जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पवार से होने वाली मुलाकात में इस मुद्दे पर कोई रास्ता निकलेगा. वडेट्टीवार ने हाथ जोड़कर पवार से परिसीमन बिल का समर्थन नहीं करने की अपील की.
शरद पवार साहेबांनी डिलिमिटेशन विधेयकाला विरोध केला, तर मी जाहीरपणे त्यांची माफी मागेन. इतकेच नाही, तर त्यांच्या पायावर डोके ठेवायलाही तयार आहे. मात्र, देशाच्या लोकशाहीचे भवितव्य लक्षात घेता त्यांनी या विधेयकाला समर्थन देऊ नये, हीच त्यांना हात जोडून विनंती आहे. https://t.co/rVneob4ElO
दिसंबर 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 1000 करने की वकालत की थी. उन्होंने राज्यसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया था. प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि लोकसभा की सीटें आखिरी बार 1977 में 1971 की जनगणना के आधार पर तय की गई थीं. उस समय देश की आबादी करीब 55 करोड़ थी, जो 2019 तक दोगुने से ज्यादा हो चुकी थी.
उन्होंने सवाल उठाया था कि एक सांसद 16 से 18 लाख लोगों के संपर्क में कैसे रह सकता है. इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका की संसदों का उदाहरण भी दिया था. उन्होंने सुझाव दिया था कि बढ़ी हुई लोकसभा को संसद के सेंट्रल हॉल में बैठाया जा सकता है और मौजूदा लोकसभा कक्ष का इस्तेमाल राज्यसभा के लिए किया जा सकता है.
DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित अपने आवास पर सोनिया गांधी का स्वागत किया. सोनिया गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उनसे मिलने पहुंचीं. इस दौरान परिसीमन बिल को लेकर चर्चा होनी है. INDIA ब्लॉक के नेता DMK के रुख पर स्टालिन से बातचीत करेंगे.
इंडिया ब्लॉक के नेता एमके स्टॉलिन को परिसीमन पर मनाने चेन्नई पहुंचे है. वे DMK को बिल का समर्थन करने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, DMK के पास 22 सासंदों का आकंड़ों का है. इंडिया ब्लॉक चाहता है कि DMK संसद में NDA की जगह INDIA ब्लॉक का समर्थन करें. राहुल ने कल दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी स्टालिन से अपील की थी. हालांकि इस पूरे मुद्दे पर DMK ‘फेयर डिलीमिटेशन’ की बात कर रही है.
चेन्नई में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस मुलाकात में नेताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर चर्चा की. INDIA ब्लॉक के नेताओं ने DMK को बिल का समर्थन करने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए मनाने की कोशिश की.
Chennai, Tamil Nadu: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, along with other INDIA bloc leaders, meet DMK President MK Stalin at his residence in Chennai to persuade the DMK to change its stance of supporting the Centre’s proposed Delimitation Bill. (Source: AICC)
चेन्नई में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ ट्राइडेंट होटल से DMK प्रमुख एमके स्टालिन के आवास के लिए रवाना हुए. यहां वे स्टालिन से मुलाकात करेंगे. बैठक में परिसीमन बिल को लेकर DMK के रुख पर चर्चा होगी.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc leaders, leaves from the Trident Hotel in Chennai for DMK President MK Stalin’s residence to hold discussions with him regarding his party’s stance on the Delimitation Bill. https://t.co/sRrMAzvggX
कांग्रेस सांसद के सुधाकरन के परिवार ने आरोप लगाया है कि दुबई का एक अस्पताल उन्हें डिस्चार्ज करने में देरी कर रहा है. परिवार ने इस देरी के पीछे जानबूझकर की गई कोशिश होने का शक भी जताया है. दरअसल, संसद में सोमवार को परिसीमन बिल पेश होना है. इसे देखते हुए AICC ने सुधाकरन को जल्द भारत लौटने के लिए कहा था. कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक के लिए इस अहम मौके पर हर सांसद की मौजूदगी जरूरी मानी जा रही है. ऐसे में सुधाकरन की वापसी में हो रही देरी से पार्टी की चिंता बढ़ गई है.
DMK प्रमुख एमके स्टालिन, तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन और DMK सांसद कनिमोझी के साथ चेन्नई स्थित अपने आवास पहुंचे. यहां वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे. परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों के बीच जारी चर्चा के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है.
#WATCH Chennai, Tamil Nadu: DMK chief MK Stalin, along with Tamil Nadu LoP Udhayanidhi Stalin and DMK MP Kanimozhi, arrives at his residence, where he will meet the INDIA bloc delegation led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi. https://t.co/57TQhHumix
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने DMK प्रमुख एमके स्टालिन से परिसीमन बिल पर अपने रुख पर फिर से विचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके साथ धोखा हुआ है. ठाकरे ने INDIA ब्लॉक के सहयोगियों के बारे में भी कहा कि गठबंधन में कौन रहेगा और कौन नहीं, इसका फैसला सभी दल मिलकर करेंगे. उन्होंने स्टालिन को नसीहत देते हुए कहा कि आप दोनों तरफ से नहीं खेल सकते.
इनपुट-मुस्तफा शेख
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच दावा किया कि उन्हें कई फोन आए और ऑफर भी दिए गए. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए महाराष्ट्र के हित सबसे पहले हैं. उद्धव ठाकरे ने NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से भी अपील की कि वे महाराष्ट्र के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लें. इस मुद्दे पर सभी को राज्य के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए.
Input- मुस्तफा शेख
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू