Deoria News: राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन – Hindustan

Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव निवासी एवं देवरिया सदर के पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह का बुधवार को छोटी गंडक नदी के सवरेजी पुल के निकट त्रिमूहानी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह का मंगलवार को गोरखपुर में निधन हो गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर देवरिया स्थित आवास से पैतृक गांव पकड़ी बाबू लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारिवारिक रीति-रिवाज पूरे होने के बाद शवयात्रा निकाली गई, जो त्रिमूहानी घाट पहुंची। वहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुखाग्नि बड़े पुत्र शक्ति प्रताप सिंह ने दी।

इस अवसर पर विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, बरहज विधायक दीपक मिश्र, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, रामबली यादव, श्यामदेव यादव, पूर्व प्रमुख व्यास यादव, उमेश नारायण शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, डॉ. पवन राय, भाजपा नेता राजकुमार शाही, डॉ श्रीनिवास मिश्र, मुस्ताक अहमद, सुरेश तिवारी, अमित सिंह, कामरेड जयप्रकाश यादव, केपी सिंह, हृदया नारायण जायसवाल, दयाशंकर यादव, राजन त्रिपाठी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी ‘बिट्टू’, विजय राय, नवीन राय, चंदन पांडेय, मोतीलाल यादव, मुन्ना सिंह, बच्चा सिंह, अनिल गुप्ता, नायब तहसीलदार अभिजीत सिंह सहित विभिन्न दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्र प्रताप सिंह समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राजनीति की सेवा में समर्पित किया। वे ईमानदार, निष्ठावान और सिद्धांतवादी नेता थे। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन ही नहीं, बल्कि शिक्षा जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

कस्बे के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, मालवीय इंटर कॉलेज, रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज, बाबू बंधी मठ इंटर कॉलेज, रतसिया कोठी स्थित श्री बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान, बखरी इंटर कॉलेज सहित दर्जनों विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News