Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत पोल के लिए लगे स्ट्रेट वायर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी से युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
खुखुन्दू थाना क्षेत्र की पुरैनी पतलापुर गांव निवासी निखिल कुशवाहा (21) पुत्र संजय कुशवाहा बुधवार की सुबह खेत में चल रहे धान की रोपाई करा वहां से नंगे पैर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के दक्षिण गड़े एक विद्युत पोल के स्ट्रेट वायर में आए करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों उसे लेकर महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निखिल पढ़ाई में बहुत ही होनहार था और एयरफोर्स की तैयारी कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह एयरफोर्स की परीक्षा पास भी कर लिया था। वह अपने दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आयुष कुशवाहा घर पर अगर पढ़ाई करता है। पिता संजय कुशवाहा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जो वर्तमान में बाहर है। घर पर माता अमलावती देवी, बाबा जगदीश कुशवाहा एवं दादी रहती हैं। इसके अलावा दो चाचा राधेश्याम कुशवाहा, रणवीर कुशवाहा भी घर पर रहते हैं। युवक की मौत पर परिजनों का और रोते-रोते बुरा हाल हो गया。
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play