Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर की संयुक्त बैठक गुरुवार देर रात को उपनगर के पुरानी आंगनबाड़ी रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता हरिश्चंद्र जायसवाल ने की, जबकि संचालन युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कर्मवीर नाथ रौनियार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा व्यापार मंडल की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।इससे पहले युवा व्यापार मंडल की कमेटी का गठन करने पर सहमति बनी। अगली बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रखने का निर्णय लिया गया। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित बैठक जरूरी है।
सामूहिक प्रयास से व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। युवा अध्यक्ष कर्मवीर नाथ रौनियार ने कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। नियमित बैठक से संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी। इस दौरान बैठक में संजय पांडेय, रवि रौनियार, संजीव गुप्ता उर्फ पप्पू, राम प्रताप यादव, धीरज सिंह, अशोक रौनियार, भरत रौनियार, अंकित बरनवाल, नारायण बरनवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play