Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के टोकलो क्षेत्र एवं टोकलो हाट में शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआरए)-2026 का विरोध किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को अधिनियम के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम के नेतृत्व एवं निर्देशन में किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि केंद्र सरकार कथित तौर पर कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए नीतियों में बदलाव कर रही है। साथ ही झारखंड की प्राकृतिक संपदा पर कब्जे के लिए संविधान एवं कानूनों में संशोधन किए जाने का आरोप लगाया गया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एमएमडीआरए के विरोध में अभियान चलाया जाएगा। झामुमो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को अधिनियम के बारे में जानकारी देने और जागरूक करने का काम करेंगे। मौके पर टोकलो क्षेत्र के बासुलाल गुंजा, बाबुल कुम्हार, संजीत बांकिरा, सुरेश केराई, बाबलु जोंको समेत झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play