Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता । अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत ने पांच वर्ष पूर्व रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भाली चौर उत्तर टोला में हुए हत्या के मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी विजय बहादुर विश्वकर्मा को 10 वर्ष का कठोर कारावास तथा 66 हजार रुपए अर्थ दंड से दंडित किया, वहीं आरोपी की पत्नी ममता विश्वकर्मा की उम्र व स्वास्थ्य को देखते हुए परिवीक्षा का लाभ देकर 2 वर्ष की नेक चलनी पर रिहा करने का आदेश दिया ।सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि 24 अगस्त 2021 को सुबह 6 बजे सुदामी देवी के पति रामप्रीत अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह विजय बहादुर विश्वकर्मा के घर के सामने पहुंचे कि पहले से घात लगाकर बैठे विजय बहादुर विश्वकर्मा, उसकी पत्नी ममता विश्वकर्मा व दो बेटियों ने रास्ते के विवाद को लेकर हत्या करने की नीयत से लोहे के राड से रामप्रीत के सिर पर वार कर दिया।
गंभीर चोट के कारण रामप्रीत मौके पर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। सुदामी देवी की तहरीर पर थाना रुद्रपुर में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। उभय पक्ष के तर्कों व साक्ष्यों के अवलोकन के पश्चात विजय बहादुर विश्वकर्मा की दोनों बेटियों को किशोर पाए जाने के कारण उनका मामला किशोर न्यायालय में अंतरित कर दिया गया, जबकि विजय बहादुर विश्वकर्मा को एक राय व गोल होकर गैर इरादतन हत्या करने के जुर्म में दोषी पाए जाने पर कठोर दंड से दंडित करते हुए जेल भेज दिया। अर्थ दंड की आधी धनराशि वादिनी सुदामी देवी को मिलेगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play