Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। निर्माणाधीन विद्यालय की छत पर खेल रहे भाई-बहन समेत तीन बच्चे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। संयोग अच्छा रहा कि विद्यालय में काम कर रहे मजदूरों की नजर बच्चों पर पड़ गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बांस की मदद से बच्चों को तार से अलग किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बच्चों का उपचार सीएचसी में कराया गया।तरकुलवा थाना क्षेत्र के कवलाचक गांव निवासी राजकुमार की 15 वर्षीय पुत्री नंदिनी और 13 वर्षीय पुत्र सूर्यदेव अपने गांव के ही विपिन के पुत्र सत्यम सिंह के साथ विद्यालय की छत पर बुधवार शाम खेल रहे थे।
बताया जाता है कि विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है और छत पर अभी तक फाटक नहीं लगाया गया है। विद्यालय के बगल से ही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरती है। खेलते समय बच्चे तार की चपेट में आ गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां काम कर रहे मजदूरों ने बांस की मदद से उन्हें तार से अलग किया। हालांकि, तब तक तीनों बच्चे झुलस चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर तिवारी अपने समर्थकों के साथ सीएचसी तरकुलवा पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली। इस संबंध में अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अभी नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play