Gorakhpur News: ग्लोबल सप्लाई चेन भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा : प्रो. रिपुसूदन सिंह – Hindustan

Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग और भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए), नई दिल्ली के की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन बुधवार को हुआ। ‘ग्लोबल सप्लाई चेन्स एंड इंडियन फॉरेन पॉलिसी’ विषय पर वक्ताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, चीन पर निर्भरता, भारत में निवेश और बदलती विदेश नीति पर विचार रखे। मुख्य वक्ता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. रिपुसूदन सिंह ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन भारतीय विदेश नीति के अहम हिस्से बन गए हैं। चीन पर अधिक निर्भरता के विकल्प के रूप में बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में निवेश बढ़ा रही हैं।
सस्ती श्रमशक्ति, कुशल विशेषज्ञ, लोकतांत्रिक व्यवस्था और विशाल उपभोक्ता बाजार भारत की प्रमुख ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने गुटनिरपेक्षता से आगे बढ़कर मल्टी-अलाइनमेंट और स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी की नीति अपनाई है। जामनगर की रिफाइनिंग क्षमता और तेल आपूर्ति के विविधीकरण को उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि ग्लोबल सप्लाई चेन में किसी उत्पाद का डिजाइन, कच्चा माल, निर्माण और असेंबली अलग-अलग देशों में हो सकते हैं। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने की। संगोष्ठी में श्रीलंका, चीन, ताजिकिस्तान, नेपाल, घाना सहित भारत के विभिन्न राज्यों के करीब 210 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन भाग लिया। संचालन डॉ. त्रिभुवन मिश्रा ने किया। संयोजक डॉ. इन्द्रेश कुमार पाण्डेय के साथ डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अखिल श्रीवास्तव, डॉ. पवन पाण्डेय, प्रो. अरुण तिवारी, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. शुभ्रा श्रीवास्तव, प्रो. नित्यानन्द श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह और डॉ. निधि राय मौजूद रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News