Edited By Sanjeet
भारतीय हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर फाइनल में बनाई जगह (PIC Credit – @TheHockeyIndia/X)
Asian Champions Trophy 2026: पांच बार की चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त दी. इस शानदार जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 7वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. इस मुकाबले में भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 गोल दागे, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया. खास बात यह है कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब मुकाबले में एंट्री की है. अब भारतीय टीम गुरुवार, 5 नवंबर को फाइनल में जापान के खिलाफ खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. भारतीय टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ पहले हाफ में ही 6 गोल दागकर मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली. सबसे पहले शिलानंद लाकड़ा ने चौथे मिनट में गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 9वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया. हालांकि, इसी मिनट साउथ कोरिया के संगजुन हान ने गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया.
लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जल्द ही मैच में वापसी कर ली. शिलानंद लाकड़ा ने 13वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 21वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने भी 21वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त 6-1 कर दी.
WAS THERE EVER ANY DOUBT?! 🇮🇳🔥
The unbeaten hosts make a thunderous statement, storming past Korea 8-1 to book their place in the FINAL of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 💪🏑
UP NEXT: JAPAN IN THE FINAL! 🇯🇵
🗓️ Thursday, November 5
⏰ 7:00 PM IST
One more step… pic.twitter.com/ouGoavUe6F
दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक अंदाज जारी रहा. अंगद बीर सिंह ने 36वें मिनट में गोल करके भारत का स्कोर 7-1 कर दिया. इसके बाद विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में 8 वां गोल दागकर साउथ कोरिया की वापसी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. इस तरह भारत ने सेमीफाइनल में 8-1 से बड़ी जीत दर्ज की और रिकॉर्ड 7वीं बार फाइनल में एंट्री कर ली. इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने चार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि कोरियाई टीम पूरे 60 मिनट के खेल में एक भी पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में नाकाम रही.
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान, बताया क्यों खास हैं उनके आंकड़े
भारतीय टीम अब गुरुवार (5 नवंबर) को खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जहां उसका सामना जापान से होगा. जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को शूटआउट में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित रहा था. भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा है. 6 टीमों के बीच खेले गए राउंड रॉबिन राउंड में भारत ने अपने सभी 5 मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था. इतना ही नहीं, लीग चरण में भी भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 8-0 से हराया था. अब हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया जापान को हराकर छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301