Deoria News: बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में बुधवार को हिंदी भाषा : अतीत एवं भविष्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बाबा राघवदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता प्रो. संतोष कुमार यादव ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान, परंपरा और राष्ट्रीय अस्मिता की संवाहक है। हिंदी को आधुनिक विज्ञान, तकनीक, शोध और रोजगार से जोड़कर उसके व्यापक प्रसार की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।
डॉ. विनीता दीक्षित ने कहा कि हिंदी की वास्तविक शक्ति उसकी सहजता, व्यापक स्वीकार्यता और जनसामान्य से जुड़ाव में निहित है। डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि हिंदी का भविष्य उसकी वैज्ञानिकता, ज्ञान-विज्ञान से जुड़ाव और तकनीकी अनुकूलता पर निर्भर करेगा।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि भाषा किसी भी समाज की सांस्कृतिक चेतना और बौद्धिक विकास का आधार होती है। हिंदी के अतीत से प्रेरणा लेते हुए उसके भविष्य को अधिक समृद्ध, सशक्त और व्यापक बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कंचन तिवारी ने किया।
बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा नीतू यादव, मीनू निषाद, प्रियांशी पांडेय, पूजा यादव, श्रेया तिवारी ने तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की तान्या दूबे, ब्यूटी यादव, शिवांगी यादव तथा ज्योति पाण्डेय, मीनू पाण्डेय, प्रिया पटेल, ऋतु सिंह, साक्षी तिवारी, रूबी यादव एवं मनीषा यादव ने शोध-पत्र प्रस्तुत किया। प्रो.दर्शना श्रीवास्तव, डॉ.मंजू यादव, डॉ.धनंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play