Devendra Fadnavis Interview: बीएमसी के भ्रष्टाचार को लेकर उद्धव ठाकरे पर सीधा वार, निकाय चुनाव से पहले विपक… – Zee News

Devendra Fadnavis exclusive interview Zee News: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने सभी सीटों पर महायुति के मेयर की जीत होने का दावा भी किया. 
Trending Photos
CM Devendra Fadnavis Interview: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बीएमसी के भ्रष्टाचार को लेकर उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. इसके अलावा उन्होंने सभी 29 सीटों पर महायुति के मेयर की जीत होन का दावा किया. ज़ी मीडिया के पॉलिटिकल एडिटर अश्विन पांडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में तमाम मुश्किल सवालों के जवाब दिए. आइए बताते हैं इंटरव्यू के मुख्य अंशों के बारे में.

सवाल- बिना चुनाव प्रचार के शुभ मुहूर्त का नारियल फोड़े बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत गए, 44 लोग प्रचार से पहले जीत गए क्या कहेंगे?

जवाब-  महाराष्ट्र निकाय चुनाव नेताओं का चुनाव नहीं है, ये कार्यकर्ताओं का चुनाव है और अपोजिशन बंटा हुआ है. चूंकि कार्यकर्ता का चुनाव है तो विपक्षी दल के नेताओं में चुनाव लड़ने या चुनाव जिताने की जिजीविशा दिखाई नहीं देती. 280 नगरपालिकाओं में जब हम चुनाव में गए तब हमारे विपक्ष वाले चाे शरद पवार जी वाली पार्टी के नेता हों या उद्धव वाले या कांग्रेस के नेता सभी ने अपने कार्यकर्ताओं को लड़ाने या जिताने का प्रयास ही नहीं किया. ये नेताओं का नहीं कार्यकर्ताओं का चुनाव होता है, उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए मेहनत नहीं की. वहां जब इन्हें कैंडिडेट नहीं मिले तब हमारे कार्यकर्ता निर्विरोध चुन कर आए.  

Add Zee News as a Preferred Source

सवाल – विपक्ष कहता है पावर मैनेजमेंट से जीते, कोर्ट जाएंगे?
जवाब- ऐसा नहीं है. जाने दीजिए. कहीं कोई पावर मैनेजमेंट नहीं हुआ. उनके पास लोग नहीं थे. केवल बीजेपी के ही लोग चुनकर आए, ऐसा नहीं है. शिवसेना के भी चुनकर आए हैं. सभी के कुछ न कुछ निर्विरोध चुनकर आए हैं. एक नई मुस्लिम पार्टी बनी है उसके भी आए हैं. इसलिए गलत आरोप है. मैं तो खुद कहता हूं अगर हमने गलत किया है तो मैं मांग करता हूं कोर्ट आदेश दे, दोषी को सजा मिले.
सवाल- मुंबई गड्ढामुक्त कब होगी? BMC के भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी पर क्या कहेंगे?
जवाब- बीएमसी उद्धव के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी थी. जिस तरह इन्होंने बीएमसी के सिस्टम का सत्यानाश किया. आप हैरान रह जाएंगे इन लोगों ने कई घोटाले किए हैं. इन्होंने कोरोनाकाल में मुर्दों को पैक करने वाले बैग तक में घोटाला किया. इन लोगों ने कफन घोटाला किया. रास्ते हो, फुट ओर ब्रिज हों दूसरे पुल हों या पीने के पानी की योजनाएं हो… हर काम में इन्होंने बीएमसी में घोटाले का कल्चर तैयार किया है. हम जीतकर आएंगे तो इस घोटाले का कल्चर तोड़ेंगे, वादा करते हैं कि हम तोड़कर दिखाएंगे. 
25 साल तक जिन्होंने मुंबई की बीएमसी पर राज किया उनका एक ही फलसफा था कि हर साल रास्ता बनाने (पैसा) का मौका मिले. इसलिए ऐसी बनती थी कि हर साल गढ्ढा हो, हर साल काम करने की जरूरत पड़े. जब मैं पहली बार सीएम बना तो 200 सड़कों का सर्वे कराया तब पता चला कि रोड की पहली जो मेन लेयर होती है वो ही गायब थी. तब मैंने संकल्प लिया कि मुंबई को गड्डा मुक्त कराना है तो नागुपर की तरह कंक्रीट वाला मॉडल अपनाएंगे, हमनें हर साल सड़कें बनवाना बंद किया. प्लैन रोलआउट किए एक 80 फीसदी और 60 फीसदी रोड पर कंक्रीट कराया वहां गारंटी है कि 25 साल सड़क में गड्डा नहीं होगा.
सवाल- कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को सड़क बनाने का मौका मिलता है, नेक्सस कैसे तोड़ेंगे देवाभाऊ?
जवाब- जैसे मैंने मंत्रालय में नेक्सस तोड़ा है पीएमसी में अब 10 से 15 लोग टेंडर भर रहे हैं, पैसा बच रहा है. हमने ऊपर मोनोपोली बंद की है. कमीशनखोरी बंद कराई है. हमारी सरकार बीएमसी में आएगी तो नीचे का नेक्सस तोड़ देंगे सरकारी पैसा बचाएंगे घूसखोरी और दलाली बंद कर देंगे. मजबूत सड़कें बनाएंगे.
सवाल- कैंपेन शुरु होते ही बयान आया मराठी और हिंदू मेयर बनाया जाएगा… विकास के नाम पर बात क्यों नहीं शुरू हुई?
जवाब- मुंबई की बात करते हैं तो हमारे पास दिखाने के लिए बहुत कुछ है जनता के लिएहम विकास की बात करते हैं. हमने कोस्टल पोर्ट बनाया. मेट्रो बनाया. अंडर ग्राउंड मेट्रो बनाया. समुद्र में गंदा पानी साफ कराने की कोशिश की. एसआरए पर गरीबों का मकान दिया. एशिया का सबसे बड़ी स्लम धारावी को रेगुलर कराकर सब चाल में हम मराठी मानुष को पक्का घर दे रहे हैं. मराठी आदमी को उसके हक का घर दे रहे हैं. छोटी झुग्गी को नियमित करके बड़ा पक्का घर दे रहे हैं. हम मुंबई में भी जीतेंगे. मेयर हमारा चुना जाएगा. सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी होगी. मेयर महायुति का होगा हिंदू होगा और मराठी होगा. सभी 29 महानगरपालिका में मेयर महायुति के होंगे. 
सवाल – BMC चुनाव उद्धव ठाकरे के लिए कितनी बड़ी चुनौती है?
जवाब- जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है. यहां भी वो हारेंगे. हम बीएमसी में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे.
ये भी पढ़ें-  ‘हरा सांप’, राष्ट्रवाद और… महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस का धमाकेदार इंटरव्यू
देखें पूरा इंटरव्यू- 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News