—विज्ञापन—
Box Office Report Dhadak 2, Son of Sardaar 2, Saiyaara: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई थी, जिसने अभी तक टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। इस बीच अब बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ और अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?
Sacnilk.com की मानें तो अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद से बेहद कम है। इसके अलावा अगर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 2.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
इसी के साथ अगर फिल्म ‘सैयार’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 8.12 करोड़ का कारोबार किया है, जो ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ से बहुत ज्यादा है। फिल्म ‘सैयारा’ अपनी रिलीज के 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इसने 15 दिन में 288.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म ‘सैयारा’ की पिछले 14 दिन की कमाई पर गौर करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 21.5 करोड़ रुपये, 7वें दिन 19 करोड़ रुपये, 8वें दिन 18 करोड़ रुपये, 9वें दिन 26.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 30 करोड़ रुपये, 11वें दिन 9.25 करोड़ रुपये, 12वें दिन 10 करोड़ रुपये, 13वें दिन 7.5 करोड़ रुपये और 14वें दिन 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में खुलकर होगी राजनीति, हर हफ्ते बदलेगी सत्ता, Salman के शो में ये बदलाव
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in