गुरुग्राम: क्लब में पार्टी के बाद कार में बाहर सो रहा था शख्स, बदमाशों ने किया किडनैप – AajTak

Feedback
गुरुग्राम में एक क्लब के पास कार में सो रहे एक व्यक्ति को तीन युवकों ने  बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपियों ने उसकी चार पहिया गाड़ी भी चुरा ली. फिर उसे कहीं ले गए और फिर उसे बाहर फेंककर कार लेकर फरार हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
अधिकारी के मुताबिक तीनों युवक, जो कथित तौर पर कार बेचने की फिराक में थे. फिलहाल तीनों को डकैती के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से कार भी बरामद कर ली है. पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने रविवार को डकैती की सूचना दी और बताया कि यह घटना तब हुई, जब वह गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित एक क्लब में पार्टी करने गया था.
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर 25 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
युवक ने बताया कि कुछ देर बाद वह क्लब से वापस आया और कार में ही सो गया. जबकि उसके दोस्त क्लब के अंदर ही थे.  उसने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 4.30 बजे जब वह सो रहा था, तभी तीन युवक कार में घुस आए – जिनमें से एक आगे की सीट पर और दो पीछे की सीट पर बैठे थे.
कार के अंदर आते ही तीनों ने मुझे उठाया और कार की पिछली सीट पर फेंक दिया और गाड़ी चलाने लगे. इसके बाद उन्होंने मुझे NH-48 पर एक शराब की दुकान के पास कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए.
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस की एक टीम ने रविवार रात तीन युवकों झारखंड निवासी तौफीक (18), नूंह जिले के भादस गांव निवासी आकाश (18) और रोहतक जिले के भरान गांव निवासी आयुष (18) को गिरफ्तार कर लिया.
तीनों से पूछताछ कर रही है पुलिस
सभी गुरुग्राम की इंदिरा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि आयुष और आकाश एक सैलून में काम करते थे, जबकि तौफीक इंदिरा कॉलोनी के पास एक पान की दुकान चलाता था. गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने शिकायतकर्ता को कार में अकेले सोते हुए देखा था, तो उन्होंने कार बेचने की कोशिश की थी. 
हालांकि, वे कार बेच पाते कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. तीनों के पास से चोरी की गई मारुति स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई है और पूछताछ की जा रही है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News