Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद व बोकारो के अंगीभूत कॉलेजों की समस्या को लेकर प्राचार्यों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर वार्ता के लिए बुधवार को सभी प्राचार्यों को बीबीएमकेयू बुलाया गया।
बीबीएमकेयू प्रबंधन व प्राचार्यों की बैठक बेनतीजा रही। प्राचार्यों ने बताया कि बीबीएमकेयू धनबाद मुख्यालय पहुंचने पर हमलोगों को पता चला कि कुलपति धनबाद से बाहर हैं। रजिस्ट्रार की ओर से जारी पत्र में बैठक कुलपति की अध्यक्षता में होनी थी। इसके बाद डायरेक्टर स्टूडेंट अफेयर्स डॉ पुष्पा कुमारी व रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी की उपस्थिति में बैठक हुई। प्राचार्यों ने छात्रों व कॉलेजों की विभिन्न समस्याओं को उठाया, लेकिन किसी भी समस्या के समाधान पर सहमति नहीं बनी। इस कारण यह बैठक विफल रही। जानकारों का कहना है कि प्राचार्यों ने बैठक में कहा कि कॉलेजों की ओर से भेजे गए पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यही कारण है कि समस्याएं जस-की-तस है। यह भी चर्चा है कि बैठक में दो अधिकारियों के बीच बहस हुई। एक अधिकारी पर मामला उलझाने का आरोप लगा।
प्राचार्य एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ शर्मीला रानी और सचिव डॉ माधुरी कुमारी ने विश्वविद्यालय के इस गैर जिम्मेदाराना तरीके पर आक्रोश व्यक्त किया। इसकी शिकायत कुलाधिपति से करने का निर्णय लिया है। उम्मीद की जा रही है कि दीक्षांत समारोह के बाद कुलपति की उपस्थिति में एक बार फिर से बैठक हो। 13 अक्तूबर को सीनेट की बैठक फिर से होने की बात है। सभी का ध्यान अब विवि प्रबंधन के अगले आदेश पर है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play