Dhanbad News: साउथ का स्वाद को बंद करने का नोटिस – Hindustan

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में बुधवार को औचक जांच में रमेश कुमार साव के प्रतिष्ठान के लड्डू गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए। टीम ने सभी लड्डू फेंकवा दिए। वहीं साउथ का स्वाद नामक प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस नहीं मिला।

संचालक को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि गुरुवार को प्रतिष्ठान बंद करने का नोटिस जारी किया जाएगा। बता दें कि डीसी और अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार प्रसाद के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित वाओ मोमोज, शिव कैफे, पाउपुका केक, बटर नान, सुनील कुमार साव, रमेश कुमार साव समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान दुकानों में तैयार और बिक्री हो रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और हाइजीन की जांच की गई। कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मौके पर ही रासायनिक जांच की गई। रमेश साव के यहां लड्डू गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद टीम ने बिक्री के लिए रखे सभी लड्डू को नष्ट करा दिया। साउथ का स्वाद में खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। नियमों का पालन नहीं करने पर संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया। सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य पदार्थों में किसी तरह की मिलावट नहीं करने का निर्देश दिया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन साव, चंद्रकांत गंझू, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक, राहुल पासवान, राहुल कुमार, अमित कुमार और शुभम कुमार शामिल थे。

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News