Dhanbad News: 10 अक्टूबर को झरिया के प्रत्येक बूथ पर लगेगा मतदाता सूची सुधार का विशेष शिविर – Hindustan

Dhanbad News: झरिया अंचल कार्यालय में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गुरुवार को बीएलओ-2 के साथ बैठक हुई। इसमें झरिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और बलियापुर सीओ मुख्य रूप से मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि 10 अक्टूबर को झरिया के सभी बूथों पर मेगा शिविर लगाया जाएगा। इसमें लोग अपनी-अपनी मतदाता सूची में त्रुटियों का सुधार करवा सकेंगे। जिन मतदाताओं को नोटिस दिया गया है, वे भी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं को दूर कराएं। बैठक के दौरान फॉर्म-6 और एसआईआर में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया चलती रहेगी और फॉर्म में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अंचल अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, कांग्रेस के मुख्तार खान, झरिया नगर भाजपा अध्यक्ष अवधेश साव, महेंद्र सिंह, समाजसेवी अनिल पांडेय, मनीष यादव सहित भाजपा, कांग्रेस, राजद और वाम संगठनों के कई नेता व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News