—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं, लेकिन ये अभी भी शानदार कलेक्शन कर रही है. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के 21वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने आज 8 अप्रैल को 6.62 करोड़ (9.30 बजे तक) का कारोबार किया है. इस फिल्म को 21वें दिन भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म धुरंधर 2 को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. फिल्म के 21वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के फाइनल आंकड़े देर रात तक आएंगे.
फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का हिंदी में टोटल कलेक्शन 974 करोड़ रुपये हो गया है. तमिल में 18.32 करोड़ रुपये, तेलुगू में 40.95 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 3.04 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.72 करोड़ का कलेक्शन किया है.
फिल्म धुरंधर 2 ने 20 दिन में 1033.37 करोड़ का कारोबार कर लिया है. अभी इसमें 21वें दिन की कमाई के आंकड़े नहीं जोड़े गए हैं.
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 1641.21 कारोबार कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
फिल्म ‘दंगल’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अब देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in