Dhurandhar 2 पर मंडराया 'भूत बंगला' का काला साया, रणवीर की फिल्म के घटे शोज; हिंदी बेल्ट में कमाई सिर्फ इतनी – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने भूत बंगला की रिलीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हिंदी बेल्ट में कैसी रही, जानिए यहां। …और पढ़ें
हिंदी बेल्ट में धुरंधर 2 का कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी से सजी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) ने एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे, लेकिन अब फिल्म को टक्कर देने हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) आ गई है। 
धुरंधर 2 की तरह भूत बंगला भी पेड प्रिव्यू के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रिव्यू था। अब भूत बंगला के आने से धुरंधर 2 की कमाई पर असर पड़ा है या नहीं, खासकर हिंदी बेल्ट पर, चलिए आपको बताते हैं।
19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों रिलीज हुई धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने कमाई से इतिहास पहले ही रच दिया है। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, चाहे वह घरेलू बॉक्स ऑफिस हो या फिर हिंदी कलेक्शन।
Dhurandhar Beats 6 Spy Thriller Movie
मगर भूत बंगला की रिलीज के बाद धुरंधर 2 की कमाई पर कितना असर पड़ा है, इसका अंदाजा गुरुवार के कलेक्शन से साफ जाहिर होता है। अब तक के डाटा के मुताबिक, गुरुवार को धुरंधर 2 ने सबसे कम कमाई की। बुधवार को फिल्म का कारोबार जहां 4 करोड़ के पार था, वहीं भूत बंगला के आते ही धुरंधर 2 की कमाई में 35 लाख का फर्क है। ध्यान देने की बात है कि फिल्म के शोज भी घटे हैं।
यह भी पढ़ें- 4 महीनों में ही Dhurandhar उखाड़ फेंकेगी YRF का सिंहासन, 6 स्पाई फिल्मों पर भारी पड़ गई 3000 करोड़ी मूवी
सैकनिल्क के मुताबिक, 29वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को 8,654 शोज के साथ धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिर्फ हिंदी में फिल्म का बिजनेस 3.25 करोड़ रुपये है। अब देखना होगा कि भूत बंगला की रिलीज के बाद फिल्म का कारोबार और कितना घटता है।
q
बता दें कि दुनियाभर में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1100 करोड़ के पार हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 1750 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें- धुंआ में उड़ेगा Dhurandhar 2, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी… इन 5 फिल्मों से टूट जाएगा 3000 करोड़ का रिकॉर्ड!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News