‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 29वें दिन यानी रिलीज के बाद 5वें गुरुवार को लगभग 2.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ये आंकड़े ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट में बताए गए हैं। फिल्म ने यह कलेक्शन पांचों वर्जनों (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) को मिलाकर किया है। इसके साथ ही फिल्म का चौथे हफ्ते का कलेक्शन 54.21 करोड़ रुपए हो गया है।
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 29वें दिन के लिए ‘धुरंधर 2’ के 87 हजार टिकट एडवांस में बिके। इससे फिल्म ने 2.06 करोड़ रुपए (बिना ब्लॉक सीट्स) कमाए हैं। खास बात यह है कि बुधवार (28वें दिन) जहां इस फिल्म के देशभर में 9970 शो चल रहे थे तो वहीं गुरुवार को इनकी संख्या घटकर 8390 पहुंच गई। लगभग 1580 शो घट गए हैं और ऐसा अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ की वजह से हुआ है, जिसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से तय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Aamir Khan Upcoming Movie: आमिर खान ने साइन की नई फिल्म? कहानी से किरदार तक सब हुआ खुलासा!
‘धुरंधर द रिवेंज’ की रफ़्तार भले ही धीमी हो गई हो। लेकिन 29वें दिन इसने इतिहास रच दिया है। यह भारत में 1100 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इंडिया में फिल्म का 29 दिन का कुल कलेक्शन 1,102.63 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
भारत में 1100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में सिर्फ दो इंडियन मूवी शामिल हैं। ‘धुरंधर 2′ से पहले 2024 में अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ भारत में पहली 1100 करोड़ी फिल्म बनी थी। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लाइफटाइम 1,234.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla First Review: कैसी है अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’, पढ़ें पहला रिव्यू!
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘पुष्पा 2’ भारत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म है, जबकि ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। माना जा रहा है कि अपकमिंग वीकेंड में ‘धुरंधर 2’ ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी। वर्ल्डवाइड 5 सबसे कमाऊ इंडियन फ़िल्में ये रहीं :-
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।