By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के साथ अपनी बैठकों से पहले अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर इस दिन को व्हाइट हाउस में एक बड़ा दिन बताया है.
BIG DAY at the White House tomorrow. pic.twitter.com/EvuDxBuAam
— The White House (@WhiteHouse) August 18, 2025
इस बार यूक्रेनी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सूट पहन के मिलेंगे. होने वाली वार्ता से पहले अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच वोलोडिमिर जेलेंस्की की पोशाक के मुद्दे पर चर्चा हुई थी. इस बातचीत में यह सहमति बनी थी कि जेलेंस्की अपनी सामान्य सैन्य पोशाक पहनकर नहीं आएंगे. फरवरी में व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने सैन्य पोशाक पहनी थी, जिसपर ट्रंप गुस्सा हो गए थे और उनका मजाक बनाया था.
Donald Trump and Volodymyr Zelenskyy Meeting in Washington Live Updates: अमेरिका के वाशिंगटन में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ कई यूरोपीय नेता आज डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह बहुप्रतीक्षित बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान और वैश्विक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी इस बैठक को और भी महत्वपूर्ण बनाती है, क्योंकि वे जेलेंस्की का समर्थन करने और यूक्रेन की संप्रभुता को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर आए हैं. आइए, इस ऐतिहासिक बैठक के हर पल को लाइव अपडेट्स के जरिए आपके सामने लाते हैं.
इससे पहले यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने कहा था की बैठक में प्रगती हुई है, लेकिन सीजफायर डील पर बात नहीं बनी थी. आज की बैठक के बाद ट्रंप पुतिन के साथ दूसरी बैठक करेंगे.
Published On – Aug 18,2025 7:23 PM