Duleep Trophy Final Live: जीत की दहलीज पर ईशान किशन की टीम, लीड 600 के पार – livehindustan.com

RDuleep Trophy Final Live: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल का आज आखिरी दिन है। ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, मगर ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन की टीम को यहां जीत दिखाई दे रही होगी। पांचवें दिन की शुरुआत ईस्ट जोन की टीम 584 रनों की बढ़त के साथ करेगी। इतनी बढ़त होने के बावजूद उन्होंने अभी तक पारी घोषित नहीं की है। भारतीय रेड बॉल डोमेस्टिक क्रिकेट का एक नियम है, अगर मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। इस स्थिति में ईस्ट जोन यह मैच जीतते हुए दिखाई दे रही है। पहली पारी में कप्तान ईशान किशन के 270 रनों के दम पर ईस्ट जोन ने 708 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसके जवाब में साउथ जोन की पूरी टीम ने 336 रनों पर ही घुटने टेक दिए थे। यहां कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में ईस्ट जोन की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना चुकी है। आज मैच का आखिरी दिन है, देखते हैं ईशान किशन कब पारी घोषित करते हैं-
East Zone vs South Zone Final Live Cricket Score in Hindi
ईस्ट जोन लाइव स्कोर- 708 & 265/6
साउथ जोन- 336
मोहम्मद कोनैन कुरेशी ने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। ईस्ट जोन की लीड इसी के साथ 637 रनों की हो गई है।
ईस्ट जोन का स्कोर दूसरी पारी में 250 के पार पहुंच गया है। कुरेशी 41 तो अनुकूल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। देखना होगा कि ईशान किशन कब पारी घोषित करते हैं। लीड अब 626 रनों की हो गई है।
ईस्ट जोन को 6ठा झटका कुमार कुशाग्र के रूप में लगा है। वह 46 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। ईस्ट जोन ने अभी भी पारी घोषित नहीं की है। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रॉय आए हैं।
कुशाग्र और कुरेशी की शानदार साझेदारी के दम पर ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर लीड 600 से अधिक रनों की हासिल कर ली है। ईस्ट जोन का स्कोर दूसरी पारी में 250 रन के करीब हैं।
चौथे दिन के अंत के बाद ऐसा लग रहा था कि ईशान किशन ओवरनाइट पारी घोषित कर देंगे और पांचवें दिन की शुरुआत में साउथ जोन की टीम बैटिंग करती हुई नजर आएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। ईस्ट जोन की बल्लेबाजी अभी भी जारी है।
ईस्ट जोन की प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।
साउथ जोन की प्लेइंग XI: रिकी भुई, एन जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News