EZ vs SZ Final Live Score: दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी है। दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है, ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन लाइव स्कोर नीचे देखें। इस खिताबी मुकाबले में ईशान किशन की टीम ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बोर्ड पर लगाए। कप्तान ईशान किशन ने इस दौरान शानदार शतक जड़ा। वह अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन के साथ विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टीम को धाकड़ शुरुआत दी थी, जिसके बाद 21 साल के शिखर मोहन ने 85 रनों की पारी खेल सारी लाइमलाइट खींच लीं। पहले दिन का अंत ईशान किशन के शतक के साथ हुआ, वहीं कुमार कुशागर फिफ्टी बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई है। ईशान किशन की नजरें दूसरे दिन अपने दोहरे शतक के साथ-साथ टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने पर होगी।
ईस्ट जोन लाइव स्कोर- 403/4
दूसरे दिन की शुरुआत ईस्ट जोन के लिए अच्छी रही। कप्तान ईशान किशन 124 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कुमार कुशागर 68 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। ईस्ट जोन का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ईशान किशन और कुमार कुशागर के बीच 150 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। ईस्ट जोन का स्कोर 400 रन के करीब है।
भारतीय रेड बॉल डोमेस्ट क्रिकेट का नियम है कि जो टीम पहली पारी में लीड हासिल करती है वो टीम मैच ड्रॉ होने के बावजूद विजेता कहलाती है। ऐसे में ईशान किशन की टीम की नजरें पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाकर मैच पर अपना शिकंजा कसने पर होगी।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ईस्ट जोन को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो 44 के निजी स्कोर पर पुल शॉट माने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन 72 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। ईस्ट जोन को तीसरा झटका लंच के बाद सुदीप के रूप में लगा। शिखर मोहन 85 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने शतक लगाया है। ईस्ट जोन ने पहले दिन स्टंप तक 79 ओवर में 4 विकेट खोकर 385 रन बनाए हैं। ईशान किशन 111 रन और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईस्ट जोन (प्लेइंग XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार
साउथ जोन (प्लेइंग XI): रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश
ईस्ट जोन स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल
साउथ जोन स्क्वॉड: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play