Dumka News: महीनों से बिजली और मोबाइल नेटवर्क की बदहाल व्यवस्था से परेशान हंसडीहा के ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने हंसडीहा चौक को जाम कर बिजली विभाग और मोबाइल सेवा प्रदाताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक चले जाम के कारण हंसडीहा-देवघर, हंसडीहा-दुमका और हंसडीहा-गोड्डा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में रोजाना घंटों बिजली गुल रहती है। कई बार पूरी रात अंधेरे में गुजर जाती है, लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने बताया कि कई बार पूरे दिन में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पाती है। वहीं मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग कार्य और जरूरी फोन कॉल भी प्रभावित हो रहे हैं। जाम के दौरान ग्रामीणों ने देवघर रोड में करीब 12-13 दिनों से गिरे बिजली तार, लगातार बिजली कटौती और खराब नेटवर्क व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद विद्युत विभाग के एसडीओ राकेश कुमार और जेई कृष्णा कुमार हंसडीहा थाना पहुंचे, जहां ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में प्रतिदिन 19 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल रखने का प्रयास किया जाएगा तथा विभिन्न गांवों और मोहल्लों से जुड़ी बिजली समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play