Dumka News: दुमका , प्रतिनिधि। वामदलों के देशव्यापी अभियान (26 सितंबर से 2 अक्टूबर) के तहत गुरुवार को भाकपा माले जिला कमेटी दुमका ने वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो, वोट चोर गद्दी छोड़ो, एसआईआर रद्द करो जैसे नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी कर दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचितों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। मांग की गई कि गलत तरीके से हटाए गए नामों को बहाल किया जाए और झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगे।
प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता सुभाष चंद्र मंडल ने की, संचालन पलटन हांसदा ने किया। मंडल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। पलटन हांसदा ने कहा कि अन्य दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज कर ज्ञानेश कुमार पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
मुख्य वक्ता जिला संयोजक सह राज्य कमेटी सदस्य भुंडा बास्की ने कहा कि मोदी सरकार ने जानबूझकर ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया है। बिहार, बंगाल में भाजपा विरोधी वोटरों को वंचित कर जीत दर्ज की गई। अब झारखंड में भी एसआईआर के नाम पर साजिश हो रही है। उन्होंने एसआईआर बंद करने और बिहार-बंगाल में पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की। मौके पर सुरेश मुर्मू, रामेश्वर टुडू, सिलियस हांसदा, श्रील मुर्मू, सोकोल पावरिया, सहदेव हांसदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play