DUSU Election 2026 LIVE : डूसू चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक छात्र आज करेंगे मतदान, सुरक्षा टाइट – livehindustan.com

DUSU Election 2026 Live : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 (डूसू चुनाव 2026) के लिए शुक्रवार को डेढ़ लाख से अधिक छात्र मतदान करेंगे। मतदान दो शिफ्ट में होगा। मॉर्निंग कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और ईवनिंग कॉलेजों के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे। कुल 1100 से अधिक ईवीएम मशीनों का प्रयोग मतदान के लिए कराया जाएगा। इसमें 830 बैलेट यूनिट और 281 सेंट्रल यूनिट ईवीएम मशीन हैं। डूसू चुनाव में इस बार कुल वोटरों की संख्या 1,51,842 है। इनके लिए 158 मतदान बूथ और 12 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच कांटे की टक्कर होने के उम्मीद है। हालांकि, आईसा-एसएफआई गठबंधन ने अपने उम्मीदवार उतारकर चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। डीयू और सभी कॉलेजों में वोटिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, 18 और 19 सितंबर को यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह को मैदान में उतारा है।
एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए गोपाल चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
आईसा-एसएफआई गठबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षत शिखर, सचिव पद के लिए स्टैनजिन डेस्क्योंग और संयुक्त सचिव पद के लिए बी. पारिजात को उम्मीदवार बनाया है।
DUSU Election 2026 Live : डूसू चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नॉर्थ और साउथ कैंपस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 2,000 से अधिक जवानों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। छात्रों के हुड़दंग, हूटर और वाहनों के काफिलों पर लगाम कसने के लिए डीयू और ट्रैफिक पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं।
DUSU Election 2026 Live : डीयू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने कहा कि डूसू चुनाव को लेकर निरंतर सुधार हो रहा है। कैंपस में पोस्टर, बैनर, गंदी दीवारें नहीं हैं। डीयू निष्पक्ष और सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
DUSU Election 2026 Live : पहली बार वोट डालने वाले छात्रों के लिए कॉलेजों में विशेष तैयारी की गई है। नए छात्रों को अपने कॉलेज की ओर से जारी पहचान पत्र साथ रखना होगा और अपने नाम की वोटर लिस्ट में स्थिति की पुष्टि कर संबंधित मतदान बूथ पर जाना होगा। कॉलेजों को मतदान व्यवस्था, बूथों की तैयारी और छात्रों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के दौरान छात्रों को अपने निर्धारित कॉलेज में ही वोट डालना होगा।
DUSU Election 2026 Live : छात्रसंघ के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए होने वाले चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। यह मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई और आइसा तथा एसएफआई के वाम गठबंधन के बीच होगा।
DUSU Election 2026 Live : सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद छात्र सुरक्षा और आवास भी चुनाव के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। एबीवीपी ने स्टूडेंट हाउसिंग सेल और सुरक्षा ऑडिट की बात कही है, जबकि वाम गठबंधन ने किफायती आवास और छात्रावासों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। एनएसयूआई ने छात्र हितों को अभियान का प्रमुख आधार बताया है।
मतगणना 19 सितंबर को डीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए अलग से स्थल और सुरक्षा व्यवस्था की है। डीयू के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, करीब 170 लोगों की टीम तैनात की गई हैं, जिसमें 68 ऑब्जर्वर शामिल हैं। यूनिवर्सिटी के अनुसार, 12 रूट से करीब 85 फीसदी ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित कॉलेजों तक पहुंचा दी गईं। चुनाव के बाद यह कंट्रोल रूम में रखी जाएंगी।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News