DUSU Election 2026 Result Live : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे आज घोषित होने जा रहे हैं। डूसू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के लिए मतगणना सुबह से ही जारी है और अब से कुछ ही देर में फाइनल नतीजे सबके सामने आ जाएंगे। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने नतीजे घोषित होने के बाद जीत के जुलूस पर पूरी तरह रोक लगा दी है। डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार को करीब 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ। कई कॉलेजों में मतदान 30 से 45 फीसदी के बीच रहा। हर बार की तरह इस बार भी एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही कड़ा मुकाबला है, लेकिन आईसा-एसएफआई की एंट्री ने डूसू चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। मतगणना केंद्र से पल-पल के अपडेट उपलब्ध करा रहे हिन्दुस्तान संवाददाता आशीष सिंह
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 15 राउंड के बाद ABVP के यश डबास निकले आगे
यश डबास (एबीवीपी)- 17315 वोट
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 17021 वोट
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 11670 वोट
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 3273 वोट
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 22682 वोट
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 14731 वोट
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 11301 वोट
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 11415 वोट
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 11912 वोट
विशेष यादव (एससीएस)- 11135 वोट
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 15वें राउंड के नतीजे
यश डबास (एबीवीपी)- 1209
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 914
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 750
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 162
दीपांशु शौकीन (स्वतंत्र)- 1436
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 994
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 660
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 799
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 690
विशेष यादव (एससीएस)- 723
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव में अध्यक्ष पर जहां NSUI के विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं। वहीं, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटर पदों पर ABVP प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय दीपांशु शौकीन सबसे आगे चल रहे हैं। वोटो के बड़े अंतर को देखते हुए अब उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। सिर्फ आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 10वें राउंड के नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—585
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—439
सचिव – रिया छावड़ी—547
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—393
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—1078
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—184
सचिव– नम्रता चौधरी—754
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—952
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—487
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—203
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—559
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—328
——-
निर्दलीय
दीपांशु—1345
विशेष यादव -472
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 में 9 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद विजय शंकर मीणा 1 वोट से आगे निकले
एनएसयूआई : विजय शंकर मीणा 10,888
एबीवीपी: यश डबास 10,887
एबीवीपी : ईशू मौर्य 7,399
एनएसयूआई: वीर चतरथ 2,084
निर्दलीय : दीपांशु शौकीन 14,256
एनएसयूआई : नम्रता चौधरी 6,958
एबीवीपी: रिया छावड़ी 9,407
एनएसयूआई : गोपाल चौधरी 6,966
एबीवीपी: लक्ष्य राज सिंह 7,059
एससीएस: विशेष यादव 7,535
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 9वें राउंड के नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—1060
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—981
सचिव – रिया छावड़ी—940
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—876
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—1398
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—279
सचिव– नम्रता चौधरी—787
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—798
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—146
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—78
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—468
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—198
——-
निर्दलीय
दीपांशु—1346
विशेष यादव-738
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 8वें राउंड के नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—1002
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—679
सचिव – रिया छावड़ी—882
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—770
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—1274
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—185
सचिव– नम्रता चौधरी—726
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—829
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—197
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—110
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—449
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—251
——-
निर्दलीय
दीपांशु—1563
विशेष यादव -632
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के सातवें राउंड के नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—1479
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—920
सचिव – रिया छावड़ी—1759
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—873
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—1456
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—283
सचिव– नम्रता चौधरी—935
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—1194
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—322
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—203
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—688
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—467
——-
निर्दलीय
दीपांशु —1968
विशेष यादव – 752
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के छठे राउंड के नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—1556
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—880
सचिव – रिया छावड़ी—1209
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—683
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—1023
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—220
सचिव– नम्रता चौधरी—743
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—724
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—275
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—173
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—536
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—338
——-
निर्दलीय
दीपांशु—1724
विशेष यादव-1043
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के पांचवें राउंड के नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—1586
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—936
सचिव – रिया छावड़ी—1568
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—986
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—1268
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—247
सचिव– नम्रता चौधरी—803
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—759
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—316
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—124
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—394
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—347
——-
निर्दलीय
दीपांशु—2031
विशेष यादव-1193
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के चौथे राउंड के नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—1074
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—640
सचिव – रिया छावड़ी—843
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—672
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—898
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—206
सचिव– नम्रता चौधरी—632
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—704
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—201
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—94
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—376
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—319
——-
निर्दलीय
Deepanshu—1360
Joint sect. Vishesh yadav-479
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के तीसरे राउंड के नतीजे
एबीवीपी पैनल
अध्यक्ष-यश डबास—682
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—505
सचिव – रिया छावड़ी—659
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—429
एनएसयूआई पैनल
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—859
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—1065
सचिव– नम्रता चौधरी—567
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—558
एआईएसए-एसएफआई पैनल
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—165
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—94
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—276
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—215
——-
निर्दलीय
दीपांशु—1008
विशेष यादव -553
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के दूसरे राउंड नतीजे
एबीवीपी
अध्यक्ष-यश डबास—1143
उपाध्यक्ष-ईशू मौर्य—1019
सचिव – रिया छावड़ी—1004
संयुक्त सचिव -लक्ष्यराज सिंह—832
एनएसयूआई
अध्यक्ष–विजय शंकर मीणा—1521
उपाध्यक्ष –वीर चतरथ—257
सचिव– नम्रता चौधरी—856
संयुक्त सचिव– गोपाल चौधरी—702
एआईएसए-एसएफआई गठबंधन
अध्यक्ष –अनन्या रतूड़ी—200
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—83
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—83
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—326
——-
निर्दलीय
दीपांशु—1565
विशेष यादव-1049
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के पहले राउंड के नतीजे
ABVP पैनल
अध्यक्ष- यश डबास—1305 वोट
उपाध्यक्ष- ईशू मौर्य— 865 वोट
सचिव – रिया छावड़ी—1142 वोट
संयुक्त सचिव – लक्ष्यराज सिंह—938 वोट
NUSI पैनल
अध्यक्ष- विजय शंकर मीणा—1191 वोट
उपाध्यक्ष – वीर चतरथ—242 वोट
सचिव – नम्रता चौधरी—909 वोट
संयुक्त सचिव – गोपाल चौधरी—698 वोट
AISA-SFI पैनल
अध्यक्ष – अनन्या रतूड़ी—288 वोट
उपाध्यक्ष — अक्षत शिखर—105 वोट
सचिव –स्टैंजिन डेसक्योंग—333 वोट
संयुक्त सचिव– बी. परिजात—270 वोट
——-
दीपांशु— 1691 वोट
विशेष यादव- 996 वोट
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव 2026 के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि हमारी पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी तरह से आयोजित और सुव्यवस्थित है। हमने व्यापक तैयारियां की हैं। वोटों की गिनती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आज सुबह, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हमने स्ट्रांग रूम को खोला। फिर हम सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में नीचे लाए और अब उन्हें गिनती वाली मेजों तक ले जाया जा रहा है। इस तरह, वोटों की गिनती की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। मेरा मानना है कि नतीजे दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आ जाएंगे।
DUSU Election 2026 vote counting live : DUSU चुनाव 2026 नतीजे जारी होने से पहले NSUI के वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार वीर छत्रथ ने कहा कि हम बहुत पॉजिटिव हैं। जाहिर है जब आपने इतनी मेहनत की हो, तो वोटिंग से पहले घबराहट होना एक आम बात है, लेकिन हम बहुत पॉजिटिव हैं और चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
DUSU Election 2026 Result Live : डीसीपी निहारिका भट्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार डूसू चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद आज कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी उम्मीदवारों को यह बात पहले ही बता दी है। इसी के मुताबिक, हम यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम कर रहे हैं कि वोटों की गिनती और विजेताओं की घोषणा शांतिपूर्ण ढंग से हो।
DUSU Election 2026 Result Live : डूसू चुनाव की मतगणना को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी निहारिका भट्ट ने कहा कि वोटों की गिनती को ध्यान में रखते हुए, स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस तैनाती में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बाहरी फोर्स के जवान शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली यूनिवर्सिटी में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के भी इंतजाम किए गए हैं।
DUSU Election 2026 vote counting live : मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और छात्रों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
DUSU Election 2026 vote counting live : डूसू चुनाव में इस्तेमाल हुईं EVM मशीनों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षित रखा गया है। सेंट्रल पैनल के चार पदों – प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी – के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में हो रही है।
DUSU Election 2026 Result Live : दिल्ली यूनिवर्सिटी में DUSU चुनाव के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे DUSU चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही, मुख्य सड़कों पर पाबंदियां लगाई गई हैं और काउंटिंग सेंटर के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
DUSU Election 2026 Result Live : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में मतदान के बाद शुक्रवार शाम को ही कई जगह कॉलेज पैनल के परिणाम घोषित कर दिए गए।
DUSU Election 2026 Result Live : दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि डूसू चुनाव के दौरान लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों का बार-बार और खुलेआम उल्लंघन किया गया। हाईकोर्ट ने सभी छात्र संगठनों और उम्मीदवारों से पूछा, नियम तोड़ने के लिए उन पर चुनावी नुकसान की भरपाई का आदेश क्यों न दिया जाए।
DUSU Election 2026 Result Live : डूसू चुनाव के दौरान मनाही के बावजूद कुछ स्थानों पर प्रिंटेड पर्चे उड़ाए गए।
DUSU Election 2026 Result Live : डूसू चुनाव में इस बार 40.46 प्रतिशत वोटिंग हई। चुनाव में एबीवीपी-एनएसयूआई के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब जंतर-मंतर पर युवाओं से जुड़े एक प्रदर्शन के बाद जवाबदेही और छात्रों की चिंताओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए हैं।
ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह को मैदान में उतारा है।
NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए गोपाल चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
AISA-SFI गठबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षत शिखर, सचिव पद के लिए स्टैनजिन डेस्क्योंग और संयुक्त सचिव पद के लिए बी. पारिजात को उम्मीदवार बनाया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play