Dzire की बादशाहत को चुनौती देने आ रही Tata की नई सेडान, 25 सितंबर को होगी लॉन्च, फीचर्स भी होंगे धांसू – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 24-09-26 14:20
Tata Aeris: टाटा मोटर्स अब अपनी कारों की पहचान को नए नाम Tata Cars के साथ आगे बढ़ा रही है. इसी बदलाव के बीच कंपनी भारतीय सेडान बाजार में एक नई कार उतारने की तैयारी में है. Tata Aeris को 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसे मौजूदा Tata Tigor के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. नई सेडान का सीधा मुकाबला लंबे समय से इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली Maruti Suzuki Dzire से होगा.
नए डिजाइन के साथ आएगी Tata Aeris
कंपनी ने Tata Aeris के टीजर जारी करना शुरू कर दिया है. लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने ‘Start Scoring, Stop Being Boring’ का मैसेज दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई सेडान के डिजाइन को पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक रखा जाएगा. कार में प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के साथ स्लीक LED DRLs देखने को मिल सकते हैं.
Tigor में जहां क्रोम फिनिश वाली ग्रिल देखने को मिलती थी, वहीं Aeris में ग्लॉसी ब्लैक पैनल दिया जाएगा, जो दोनों हेडलैम्प्स को आपस में जोड़ता नजर आएगा. कार को एक नए लाइट मेटैलिक पर्पल कलर में भी पेश किया जा सकता है. इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स पर Tata का लोगो देखने को मिलेगा.
पीछे का डिजाइन भी होगा खास
Tata Aeris के रियर प्रोफाइल को भी कंपनी ने अलग अंदाज देने की कोशिश की है. कार में पिक्सल-स्टाइल टेल लैंप्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल डिजाइन एलिमेंट्स इसे ज्यादा डायनैमिक लुक दे सकते हैं. टीजर में रियर लाइटिंग सेटअप काफी आकर्षक नजर आता है.
कार के पिछले हिस्से पर AERIS की 3D लेटरिंग भी देखने को मिलेगी. वहीं, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर जैसे फीचर की भी चर्चा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
10.25 इंच स्क्रीन से लैस होगा इंटीरियर
Tata Aeris के केबिन में भी कंपनी कई बड़े बदलाव करने जा रही है. कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. इंटीरियर को लाइट कलर थीम में रखा जा सकता है और इसका डैशबोर्ड डिजाइन नई Tata Tiago फेसलिफ्ट से मिलता-जुलता हो सकता है.
फीचर्स की बात करें तो कार में रियर AC वेंट्स, 360 डिग्री कैमरा, Type-C चार्जिंग पोर्ट और नया AC कंट्रोल पैनल दिया जाएगा. टीजर में फिजिकल बटन कंट्रोल भी नजर आए हैं. इसके अलावा वायरलेस चार्जर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.
1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी कार
Tata Aeris में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है. यही इंजन मौजूदा Tigor में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह इंजन 83 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और AMT का विकल्प मिल सकता है.
CNG वेरिएंट पर भी रहेगा फोकस
Maruti Suzuki Dzire को चुनौती देने के लिए Tata Aeris में CNG विकल्प भी अहम भूमिका निभा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, कार को CNG के साथ AMT ट्रांसमिशन में भी पेश किया जा सकता है. इसमें डुअल CNG सिलेंडर सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिससे सिलेंडर की जगह बेहतर तरीके से मैनेज करने के साथ बूट स्पेस भी उपयोगी रखने की कोशिश की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Tata Sierra का नया Dark Edition लॉन्च, धांसू लुक के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानें पूरी डिटेल्स
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News