E20 Petrol पर राहुल गांधी के सवाल – First India News

Search
First India News- Digital Desk
Date: 07-11-26 10:20
नई दिल्लीः लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि E20 बना 420,जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी है. सरकार कहती है,पेट्रोल में 20% एथेनॉल है. कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई. नतीजा देखिए114 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल, IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%,सरकारी हो या प्राइवेट सब सीमा से ऊपर है. 
और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं है. मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं. टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है, नुकसान किसका ? आपका. आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं है. मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक, शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी है.     

चुनने का कोई विकल्प नहींः
और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है,चुनने का कोई विकल्प नहीं है. पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है'? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी'? और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News